9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 40 किलो चांदी के साथ एक को पकड़ा

अहमदाबाद. राजकोट शहर के चंपकनगर में हुई 140 किलो चांदी की बड़ी चोरी का आखिरकार खुलासा हो गया है। यह चोरी का मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसमें अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने चोरी के एक आरोपी प्रदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है […]

Google source verification

अहमदाबाद. राजकोट शहर के चंपकनगर में हुई 140 किलो चांदी की बड़ी चोरी का आखिरकार खुलासा हो गया है। यह चोरी का मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसमें अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने चोरी के एक आरोपी प्रदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से करीब 40 किलो चांदी जब्त की है।

पुलिस जांच के मुताबिक, प्रदीप प्रजापति मेहसाणा में चोरी की चांदी बेचने गया था। इसी दौरान अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसके पास से मिली 40 किलो चांदी के बारे में पूछताछ करने पर पूरे चोरी के षड्यंत्र का खुलासा हुआ।

इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड कमलेश प्रजापति पुलिस जांच में सामने आया है। कमलेश प्रजापति कई वर्षों से राजकोट के सोनी बाजार में काम करता था और सोना-चांदी के व्यापार की अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर उसने इस चोरी की योजना बनाई थी। माना जा रहा है कि कमलेश ने अपने साथियों की मदद से बड़ी मात्रा में चांदी की चोरी की और उसे अलग-अलग जगहों पर बेचने की योजना बनाई थी। फिलहाल कमलेश प्रजापति पुलिस पकड़ से बाहर है, लेकिन उसे पकड़ने के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।