8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद शहर की 386 आंगनबाड़ी बनेंगी हाईटेक, छेड़ा अभियान

Ahmedabad: गुजरात सरकार की ओर से वर्ष 2026 की शुरूआत में ही आंगनबाड़ी नवीकरण अभियान की पहल की गई है। इसके चलते अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) की कुल 618 आंगनबाड़ियों में से 386 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ियों को स्मार्ट और आधुनिक रूप दिया जाएगा, ताकि बच्चों को आकर्षक शैक्षणिक वातावरण […]

less than 1 minute read
Google source verification

file photo

Ahmedabad: गुजरात सरकार की ओर से वर्ष 2026 की शुरूआत में ही आंगनबाड़ी नवीकरण अभियान की पहल की गई है। इसके चलते अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) की कुल 618 आंगनबाड़ियों में से 386 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ियों को स्मार्ट और आधुनिक रूप दिया जाएगा, ताकि बच्चों को आकर्षक शैक्षणिक वातावरण और माताओं को बेहतर पोषण सुविधाएं मिल सकें।

मनपा के इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (आइसीडीएस) विभाग के तहत वर्तमान में कुल 2128 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। राज्य सरकार के अनुदान से इन संस्थाओं में आंतरिक ढांचे को मजबूत बनाने और बाल विकास की गति को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना है जो उन्हें खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करे।

बाला पेंटिंग पद्धति के तहत योजना

इस योजना के तहत बिल्डिंग ऐज़ लर्निंग एड (बाला) पेंटिंग पद्धति अपनाई गई है। दीवारों पर गणित के अंक, बारखड़ी और प्राकृतिक दृश्य चित्रित किए जा रहे हैं ताकि बच्चे खेलते-खेलते शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही, गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोरियों को पूरक पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है।

विशेष अनुदान

राज्य सरकार ने माइनर और मेजर रिपेयरिंग के लिए विशेष ग्रांट फंड उपलब्ध कराया है। इसके अलावा मनपा के इंजीनियर विभाग ने अपने ज़ोनल बजट और सीएसआर फंड के सहयोग से आंगनबाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया शुरू की है।