14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा पार ऊंट-घोड़े वालों पर पर्यटकों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर नविकों को पीटा, आधा दर्जन घायल

Varanasi Tourist Harassment Case : वाराणसी में गंगा के उस पार रेती पर बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां पर्यटकों से छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर मारपीट की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

वाराणसी

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Vijendra Mishra

Feb 14, 2026

गंगा के पार रेती में पर्यटकों से हुई छेड़छाड़, PC- Patrika

वाराणसी : धर्म और संस्कृति की राजधानी वाराणसी एक बार फिर शर्मसार हुई है। आरोप है कि यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ किया गया और विरोध करने पर नाविक समाज के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। घटना दशास्वमेध घाट के उस पार रेती की है, जहां कुछ पर्यटकों के साथ घोड़ा और ऊंट पर सवारी करवाने वाले लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ पर्यटक नाव पर सवार होकर गंगा नदी के उस पर पहुंचे थे और घोड़े और ऊंट की सवारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां किसी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद पर्यटकों को नाव से उस पर लेकर जाने वाले मांझी समाज के लोगों से इसका विरोध किया। विरोध किए जाने के बाद घोड़े और ऊंट वालों ने नविकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

मारपीट की इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी होने के बाद मांझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी मौके पर पहुंचे। प्रमोद ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और चिंता की बात यह है कि गंगा के इस पार प्रशासन की नजर नहीं रहती। इस मामले में पुलिस को ठोस कदम उठाना चाहिए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी भरोसा दिलाया है।