
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस, PC- Patrika
वाराणसी : लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से करतूस बारमास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ को यात्री के बैग पर संदेह हुआ जिसके बाद उसे खोलने पर जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यात्री मिर्ज़ापुर का रहने वाला है और फ्लाइट से वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। फिलहाल सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप दिया है
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर का रहने वाला आनंद कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1870 से दिल्ली जा रहा था। एयरपोर्ट में एंट्री करते समय सीआईएसएफ कर्मियों को सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग में कुछ संदिग्ध चीज दिखी, जिसके बाद बैग खोलने पर उसमें से पिस्तौल का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसी और आईबी की टीम ने आरोपी यात्री से पूछताछ शुरू की। फिलहाल सीआईएसएफ ने आरोपी यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री एक व्यवसाई है और देहरादून में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास एक लाइसेंसी पिस्तौल है और यह कारतूस उसी पिस्तौल का है। पुलिस ने बताया कि यात्री से पूछताछ में यह पता चला कि वह गलती से कारतूस को बैग में भूल गया था जो एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बरामद हुआ है।
यात्री के बताए जाने के बाद पुलिस उसके द्वारा दी गई जानकारी को तथ्यों से मिलान कर रही है। फिलहाल आरोपी से शस्त्र का लाइसेंस मंगवाया गया है। फूलपुर थाना अध्यक्ष अतुल सिंह के मुताबिक, यदि जांच में यात्री पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिखा पता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
14 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
14 Feb 2026 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
