15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेट बैंक का क्लर्क लड़कियों के साथ धराया…वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, चार लड़कियां गिरफ्तार

कैंट क्षेत्र के कुंज बिहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें तीन कोलकाता और एक आसनसोल की युवत‍ियां पकड़ी गईं है। यह छापा पुलिस ने सटीक सूचना पर मारी। इस कार्रवाई में चार महिलाएं और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Varanasi

फोटो सोर्स: पत्रिका, जिस्म फरोशी का भंडाफोड़

वाराणसी में शनिवार को पुलिस ने बड़ी सफलता पाई, इस दौरान एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट को पकड़ा है। यहां चार लड़कियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब घर में पहुंची, तो लड़कियां और मौजूद ग्राहक उन्हें देखकर भागने लगे। टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। फिलहाल संचालक और उसकी पत्नी फरार हो गए।सेंट्रल जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहा था। इसे पति-पत्नी चलाते थे।

घर के बाहर ट्रेनिंग का बोर्ड, अंदर जिस्मफरोशी का धंधा

पुलिस ने जब चार लड़कियों और एक ग्राहक को दबोचा तो सभी अपने मुंह छिपाते रहे। इसके बाद लड़कियों को महिला पुलिस बाहर लेकर निकलीं और थाने लेकर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ राजपुरिया और उसकी पत्नी पायल राजपुरिया ने सेंट्रल जेल रोड की कॉलोनी में किराए पर एक मकान लिया था। इस मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसमें लड़कियों को रोजगार पूरक ट्रेनिंग देने के बहाने बुलाया जाता था।

संचालक और उसकी पत्नी फरार, साली गिरफ्तार

फिलहाल संचालक सिद्धार्थ और उसकी पत्नी फरार हैं। संचालक की साली प्रयागराज की रहने वाली रेहा श्रीवास्तव पकड़ी गई है। पकड़ी गई तीनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं।

उस समय मौजूद ग्राहक राहुल जायसवाल नील कॉटेज, मलदहिया का रहने वाला है। वह SBI की कैंट रेलवे स्टेशन शाखा में क्लर्क के पद पर तैनात है। सभी आरोपियों को कैंट थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

ACP कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और सभी को जेल भेजा जाएगा।