
काशी में उमड़ा 20 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब Source- Realtime
Varanasi Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। लाखों भक्त जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन इस बार भक्ति के साथ-साथ क्रिकेट का रंग भी साफ दिखाई दिया।
बाबा विश्वनाथ का ससुराल कहे जाने वाले सारनाथ स्थित सारंगनाथ मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने माता गौरा और भगवान शिव की आरती उतारी और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान फैंस ने हाथों में पोस्टर लेकर टीम इंडिया की जीत के लिए बाबा सारंगनाथ और मां पार्वती से प्रार्थना की। वहीं, कानपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने काकादेव मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजन की।
बता दें की महाशिवरात्रि को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अंदर व बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और पूरे रास्ते को नो व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ की होने वाली मंगला आरती के समय में भी बदलाव किया है।
महाशिवरात्रि पर काशी भगवान भोले की भक्ति में डूबी नजर आई। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं, जो देर रात से ही पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बाबा के दरबार में हजारी लगाने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इसी को लेकर शिवरात्रि मनाई जाती है।
बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से बिहार, झारखंड और देश के कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचने वाले प्रत्येक मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई है और इन रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को ले जाने की मनाही है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी अदब से पेश आएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार से अगर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करते पुलिसकर्मियों की शिकायत आती है, तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए करीब 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जिसमें पैरामिलिट्री, पीएसी और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लोगों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखें तो कृपया पुलिस को सूचित करें।
Updated on:
15 Feb 2026 01:31 pm
Published on:
15 Feb 2026 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
