श्री काशी विश्वनाथ का सप्तनीक पूजन करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
वाराणसी. मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान शनिवार देर शाम सपत्नीक काशी पहुंचे। कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद वह पत्नी धर्मपत्नी साधना सिंह संग विश्वनाथ धाम पहुंचे। सीएम चौहान ने पत्नी के साथ विधिसम्मत मंत्रोच्चार के साथ बाबा का षोडशोपचार पूजन किया और बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण की कामना की। फिर गंगा द्वार के रास्ते ललिता घाट पहुंचे और मां गंगा को नमन कर गंगाजल से आचमन भी किया। उसके बाद करीब करीब डेढ़ घंटे तक पूरे परिसर में घूमकर धाम की दिव्यता और भव्यता निहारी। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी संग वार्ता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिया।
देखी सप्तऋषि आरती
सीएम चौहान ने सपत्नीक मंदिर में चल रही बाबा की सप्तऋषि आरती में में भी शामिल हुए। बाबा की भव्य आरती देखने के बाद घूमकर पूरे धाम का जायजा लिया। इसके बाद इस मौके पर मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया।
मंदिर परिवार की ओर से दिया गया प्रसाद, रुद्राक्ष
मंदिर परिवार की ओर प्रसाद, अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि मैं जब भी काशी आता हूं, बाबा दरबार में शीश नवाना नहीं भूलता। भोलेनाथ का दरबार पहले से और भव्य हो गया है। मैं कामना करता हूं कि हमारे देश व प्रदेश पर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहे। बाबा दरबार से निकलने के बाद वह श्रीसंकट मोचन मंदिर गए। हनुमत लला का विधि-विधान से पूजन किया।
पत्नी संग विश्वनाथ धाम की भव्यता निहारी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान को श्री काशी विश्वनाथ धाम में संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। फिर वो संकटमोचन बाबा का आशीर्वाद लेने निकल गए।
मुख्यमंत्री ने संस्कृत विवि के छात्रों को आर्थिक मदद देने का दिया आश्वासन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद प्रदान करेंगे। ये आश्वासन उन्होंने रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी को दिया है। इतना ही नहीं उन्हों ने कुलपति से इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा है।
25 विद्यार्थियों को मिलेगी आर्थिक मदद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृत साहित्य, व्याकरण व अन्य ऐसे पाठ्यक्रम जो भारतीय संस्कृति सभ्यता से जुड़े हैं तथा उसे और समृद्ध करने में लगे हैं, ऐसे 25 विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। सीएम चौहान से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो त्रिपाठी से बातचीत के दौरान उन्होंने ये आश्वासन दिया।
संस्कृत को जनभाषा बनाने का दिया सुझाव
बकौल कुलपति प्रो त्रिपाठी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देववाणी भाषा के प्रति अपार श्रद्धा जताई। साथ ही संस्कृत को जनभाषा बनाने का सुझाव भी दिया। कहा कि इससे भारतीय संस्कृति का अभ्युदय विश्व वांगमय में होगा।विश्वविद्याय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति देने को आश्वस्त किया।
Published on:
28 Aug 2022 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग