30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Oct 11, 2024

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां तेज, लेजर शो नायाब और अनोखा होगा, दीयों से जगमग होगा घाट

देव दीपावली इस साल बहुत ही खास होने वाली है। 12 लाख से भी ज्यादा दीयों से काशी जगमग होगा। पर्यटन विभाग ने लेजर शो की तैयारी की है जिसके माध्यम से मां गंगा और महादेव की कहानियां दिखाई जाएंगी।

Dev Diwali preparations in Varanasi laser show will be unique ghat will be illuminated with lamps

12 लाख से भी ज्यादा दीयों से काशी जगमग होगा।

वाराणसी में देव दीपावली का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर लाखों की संख्या में पर्यटक देश विदेश से काशी आते हैं। प्रदेश सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी हुई है।

इस साल देव दीपावली बहुत ही खास होने वाली है। 12 लाख से भी ज्यादा दीयों से काशी जगमग होगा। पर्यटन विभाग ने लेजर शो की तैयारी की है जिसके माध्यम से मां गंगा और महादेव की कहानियां दिखाई जाएंगी और इंटरनेशनल फायर क्रैकर्स शो का भी आयोजन किया जाएगा जो अपने-आप में ही सबसे अनोखा होगा।

12 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगा काशी

पर्यटन अधिकारी आर.के. रावत ने कहा कि देव दीपावली एक ऐसा उत्सव है, जिसकी प्रतीक्षा केवल बनारस ही नहीं पूरा प्रदेश करता है। यहां तक कि प्रदेश के अन्य प्रदेशों के पर्यटक भी इसको देखने के लिए आते हैं। देव दीपावली एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से तमाम कार्यक्रम कराए जाएंगे, लेजर शो कराया जाएगा, घाटों पर दीप जलाए जाएंगे, घाट, कुंड और तालाब में जगमग होगे।

लेजर शो होगा नायाब और अनोखा

नदी के उस पार को लाइट से सजाया जाएगा। देव दीपावलीके सामने आकर्षक दृश्य देखने को मिलता है। पूरा घाट जगमगाता है और इस बार उम्मीद करते हैं कि पिछले वर्ष से भी ज्यादा पर्यटक इसे देखने के लिए आऐंगे। इस बार का लेजर शो अपने-आप में नायाब और अनोखा है। इसमें पर्यटन विभाग के मुख्यालय से इसका टेंडर किया गया था और इसके बाद इसका चयन किया गया।

यह भी पढ़ें:इस बार के देव दिवाली में क्या होगा खास ? पर्यटन अधिकारी ने दी जानकारी

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा काशी

उन्होंने कहा कि इस दौरान मां गंगा और शिव भगवान की कहानी दिखाई जाएगी। यह एक ऐसा शो होगा जिसको सभी लोग पसंद करेंगे। इसके अतिरिक्त घाटों पर साफ- सफाई के साथ- साथ लाइटिंग से सजावट और दीपकों से जगमगाता हुआ घाट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें