
फोटो सोर्स- 'X' उन्नाव वीडियो ग्रैब
Unnao crime news उन्नाव के भगवान नगर से भाजपा विधायक पर एक युवक ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। अपने वीडियो में युवक ने बताया कि यदि उसके साथ कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा विधायक और उसके समर्थकों, रिश्तेदारों की होगी। वायरल वीडियो में सभी का नाम भी बताया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद कुछ बताया जा सकता है। एक्स पर उन्नाव पुलिस ने बताया कि युवक भाजपा विधायक के आवास पर सुरक्षा गार्ड्स के साथ मारपीट की। जिसका मुकदमा दर्ज किया गया है। वही एक अन्य पोस्ट पर लिखा है कि पीड़ित के तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वायरल वीडियो में युवक अपना नाम रोहित तिवारी बता रहा है। उसने कहा कि भगवंतनगर नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, सुधीर शुक्ला, उनकी पत्नी, पुत्र पुत्री ने उनके साथ बदतमीजी की। जिसका वीडियो भी उनके पास है। पिछले 3 साल से उसके साथ घटनाएं घट रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गंगा घाट थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रोहित तिवारी पुत्र सुनील तिवारी ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला के गरीबी धीरेंद्र शुक्ला की रिश्तेदार पूजा मिश्रा पुत्री संजय मिश्रा के साथ हुई थी। यह शादी बिना दहेज की हुई थी। लेकिन बाद में साजिश रच कर संजय मिश्रा के कहने पर पूजा मिश्रा ने उनसे काफी रुपए ऐंठ लिए। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी गई। जब इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिससे उनका पूरा परिवार परेशान है।
रोहित तिवारी ने बताया कि इस संबंध में बातचीत करने के लिए विधायक आशुतोष शुक्ला के घर गए। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इस घटना से आहत होकर वह पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने जा रहा है। अपने आत्महत्या की कोशिश करने वाले लाइव वीडियो में राघव रिजॉर्ट के मालिक विजय त्रिपाठी का भी नाम लिया है। रोहित तिवारी ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में बातचीत करने पर भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिसके ऊपर आरोप लगाया जा रहा है। वह उनके यहां का कर्मचारी है।
इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर एक्स पर उन्नाव पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त युवक ने विधायक व सुरक्षा गार्ड को उनके आवास पर जाकर गाड़ी विरोध की इस संबंध में थाना कोतवाली में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Published on:
23 Oct 2025 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

