पुराने शहर में आज से रोज जलापूर्ति (फोटो- पत्रिका)
उदयपुर: जलदाय विभाग और स्मार्ट सिटी प्रशासन ने शहरवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। स्मार्ट सिटी के दायरे में आने वाले पुराने शहर के 18 वार्डों में अब हर दिन जलापूर्ति होगी।
हालांकि, स्मार्ट सिटी के नियमानुसार 24 घंटे जलापूर्ति करनी थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया जा सका। जलदाय विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सभी वार्डों में प्रतिदिन जलापूर्ति के लिए व्यवस्था सुचारू करने का काम किया जा रहा था।
पूरी व्यवस्था सुचारू होने के बाद अब रविवार से स्मार्ट सिटी के वार्डों में प्रतिदिन जलापूर्ति शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अनशन किया था, जिस पर प्रशासन ने प्रतिदिन जलापूर्ति का आश्वासन दिया था।
-वार्ड 15 और 34 के सैफी कॉलानी, किशनपोल, इंद्रानगर बीड़ा क्षेत्र में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक।
-वार्ड 13 में खांजीपीर, खडकजी का चौक, सालवी कॉलोनी, नूरी चौक, किशनपोल में दोपहर 1.30 से 3 बजे तक।
-वार्ड 34 के सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदियापोल, कमलवाड़ी में दोपहर 3 से 4.30 बजे तक।
-वार्ड 34 के मोगरावाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर में दोपहर 4.30 बजे से 6 बजे तक।
-वार्ड 49 व 59 के रावत बुक स्टोर से वुडलैंड बापूबाजार में सुबह 5 बजे से 6.30 बजे तक।
-वार्ड 50 मेहताजी की बाड़ी क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.30 बजे तक।
-वार्ड 50 व 59 के अस्थल मंदिर, सूरजपोल, खटीकवाड़ा में सुबह 5 बजे से 6.30 बजे तक।
-वार्ड 60 के रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, मुल्ला चौक, अवाड़ा चौक, धोलीबावड़ी में सुबह 6.30 से 8 बजे तक।
-वार्ड 57, 59, 60 के मंडी की नाल, भोपलवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बैंड गली, चौधरी की गली में सुबह 6.30 से 8 बजे तक।
-वार्ड 50 व 59 के अमल का कांटा, खैरादीवाड़ा, मुखर्जी चौक में सुबह 8 से 9.30 बजे तक।
-वार्ड 50 के कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी में सुबह 9.30 से 10.45 बजे तक।
-वार्ड 49 व 60 के बापूबाजार से देहलीगेट तक में सुबह 9.30 से 10.45 बजे तक।
-वार्ड 13 के कच्ची बस्ती मांछला मंगरा में शाम 7 से 8 बजे तक।
-वार्ड 5 और 55 के गोगावत वाड़ी, ईलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहितजी का खुर्रा, भैरूघाटी, बारी घाट में सुबह 4.30 से 6.40 बजे तक।
-वार्ड 54, 58, 59 के कुहारवाड़ा, मुखर्जी चौक, ईमली चौक, नयाघरों का मोहल्ला, नायकवाड़ा, सिंधी बाजार, कमल गली, भडभूजा घाटी क्षेत्र में सुबह 4.30 से 6.40 बजे तक।
-वार्ड 5, 52, 55 के जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गडिया देवरा, नावघाट, पांडुवाडी, गणेशघाटी, नानीगली में सुबह 6.40 से 8.10 तक।
-वार्ड 51 के हेलावाड़ी में सुबह 6.40 से 8.10 तक।
-वार्ड 51 के रावजी का हाटा पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी-गोराजी क्षेत्र, नाईयों की तलाई, पीपलेश्वर, पासवान गली, नजर बाग में सुबह 9.10 से 10.40 बजे तक।
-वार्ड 53 के कसारों की ओल, टिबा, घाणेराव घाटी में सुबह 10.40 से 12.10 तक।
-वार्ड 54, 56, 57 के मेहताजी की खिड़की, मोती चौहट्टा रोड़, मालदास स्ट्रीट, सिंघटवाड़ी, बापना गली, काजीवाड़ा, मोईदपुरा, नजम मार्ग में सुबह 10.40 से 12.10 तक।
-वार्ड 57 के छोटा भोईवाड़ा, बड़ा भोईवाड़ा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, कहार भोईवाड़ा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली में दोपहर 12.10 से 1.40 बजे तक।
-वार्ड 50, 51 के गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कानजी का हाटा में दोपहर 1.40 बजे से 3.10 बजे तक।
-वार्ड 53 के पिछोली क्षेत्र में दोपहर 1.40 से 3.10 बजे तक।
-वार्ड 52, 53 के वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, उंटों का कारखाना, चिंतामणी घाटी में दोपहर 3.10 से 4.40 बजे तक।
-वार्ड 53, 58 के जडियो की ओल, भंडारियों का घाट, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दांता भैरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमड़ों की सेहरी में दोपहर 3.10 से 4.40 बजे तक।
-वार्ड 54, 55 के करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गांगा गली में दोपहर 4.40 से शाम 6.10 बजे तक।
-वार्ड 56 के सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, डाकोतवाड़ी, सुथारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, नयावाड़ा चौक में दोपहर 4.40 से शाम 6.10 बजे तक।
-वार्ड 55 के जाटवाड़ी, चित्तौड़ों का टिबा, कल्लेसात, ईमलीघाट, पन्नाधाय मार्ग में शाम 7.40 से 9.10 बजे तक।
-वार्ड 12 के नागानगरी, हनुमान घाट, नागरवाड़ी, खोड़ी ईमली, भीण्डर हवेली, बाघेरों का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाडागणेजी, अमराई रोड़ में शाम 7.40 से 9.10 बजे तक।
स्मार्ट सिटी के वॉलसिटी के वार्डों में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। दीपोत्सव पर रविवार से स्मार्ट सिटी के वॉलसिटी वार्डों में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति होगी और प्रतिदिन जलापूर्ति रविवार से शुरू होने वाली है। इसके लिए वॉलसिटी के वार्डों का समय भी तय कर दिया है।
-ताराचंद जैन, शहर विधायक
Published on:
19 Oct 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग