2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर, Jun 02, 2026

प्रताप जयंती पर शोभायात्रा, आतिशबाजी होगी, हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का करेंगे स्वागत

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर उदयपुर में 10 से 17 जून तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और शौर्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 जून को हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का स्वागत और भव्य आतिशबाजी होगी, जबकि 17 जून को मोतीमगरी से टाउनहॉल तक शोभायात्रा निकलेगी। आयोजन में प्रतिमा पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, शस्त्र पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

maharna pratap jayanti

file photo AI

उदयपुर. महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम होंगे। 10 जून से आगाज होगा और मुख्य कार्यक्रम 17 जून को होगा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान एवं संभाग के सर्व समाज व संगठनों की ओर से होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराजसिंह चौहान ने बताया कि 10 जून को हल्दीघाटी दर्रा में पूजन कर माटी लाने से शुरुआत होगी। इसके बाद गोगुंदा राजतिलक स्थली पर पूजा-अर्चना की जाएगी। उदयपुर में श्रीराम मंदिर सेक्टर 11 में प्रताप अभिषेक और आरती कार्यक्रम होगा। नगर निगम शौर्य दीर्घा में प्रताप की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण होगा। श्री चतुर्भुज हनुमान मंदिर हरिदासजी की मगरी पर प्रताप की मूर्ति के समक्ष पूजन किया जाएगा।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के यदुराजसिंह थाना ने बताया कि 11 जून को मोतीमगरी स्मारक पर हकीम खां सूरी मूर्ति पर माल्यार्पण और सदभावना गोष्ठी, भुवाणा चौराहा पर प्रताप की महाआरती, गणगौर घाट पर प्रताप जयंती पर 486 दीप प्रज्ज्वलन होगा। प्रताप जयंती समारोह संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 12 जून को राणा प्रताप रेलवे स्टेशन स्थित प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण, गोवर्धन सागर जहाजनुमा टापू पर पन्नाधाय के वहां पूजा-अर्चना और गोष्ठी, रेती स्टैंड पर राणा पूंजा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना होगी। संस्थान के महामंत्री दिलीपसिंह बांसी ने बताया कि 13 जून को आकाशवाणी कॉलोनी शिव पार्क मंदिर पुरोहितों की मादड़ी में अखंड रामायण पाठ एवं महादेवजी का दुग्धाभिषेक, हाड़ी रानी चौराहा सलूंबर पर हाडी रानी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। यातायात पुलिस चौकी उदियापोल पर महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कालकामाता मंदिर हाथीपोल पर प्रताप को नमन और शस्त्र पूजन किया जाएगा।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर मंत्री भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि 14 जून को हाथीपोल चौराहा पर भामाशाह प्रतिमा पूजन का कार्यक्रम होगा। होटल द पार्क क्लासिक दुर्गा नर्सरी रोड पर रक्तदान महादान कार्यक्रम होगा। चेतक चौराहा पर चेतक अश्व पूजन और मातृशक्ति की और शौर्य तलवार रास, स्केटिंग पर देशभक्ति नृत्य, हेरतअंगेज कारनामों पर प्रदर्शन अखाड़ों के पहलवान करेंगे। सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि 15 जून को मोतीमगरी स्मारक पर झालामान पूजन और संगोष्ठी, राजस्थान कृषि महाविद्यालय में प्रताप मूर्ति पूजन और गवरी चौराहा पर दीप प्रज्वलन एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।

16 जून को सिटी रेलवे स्टेशन पर हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। उपभोक्ता भंडार प्रतापनगर में पूर्व संध्या पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन, दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण, भुताला बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर दीप प्रज्जवलन और आरती। इसी दिन होटल महाराणा पैलेस डाकन कोटड़ा जयसमंद रोड पर महाराण प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने बताया मुख्य कार्यक्रम 17 जून को मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों एवं संगठनों की ओर से सुबह 7.30 बजे पुष्प अर्पित कर प्रताप को याद कर नमन करेंगे। सुबह 8 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ प्रताप स्मारक से होगा। टाउनहॉल के गेट पर रैली का स्वागत प्रात: 10.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद सुखाडिय़ा रंगमंच पर प्रात: 11 बजे मुख्य समारोह व सभा होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें