5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- सचिन पायलट को क्या पता आटे-दाल का भाव…

एक सवाल पर राठौड़ बोले कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत बजट को बेकार बता रहे हैं, ये उनका काम है। वे अच्छा बता देंगे तो उनकी दुकान उठ जाएगी। जानिए सचिन पायलट को लेकर क्या बोले-

2 min read
Google source verification
rajasthan bjp chief

Photo- Patrika

उदयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मेवाड़-मारवाड़ के बीच रेल कनेक्टिविटी अब तक नहीं हो पाई है। इसके लिए अब तक जो प्रयास चल रहे हैं, उनमें तेज लाने के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे, ताकि जल्द ही परिणाम दिख सके।

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने की दिशा में दूरदर्शी और मजबूत दस्तावेज है, जो देश के आधारभूत ढांचे, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को नई गति देगा।

पहले और अब में आया बदलाव

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में देश विकास के मामले में पिछड़ा था, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से ऐसे बदलाव हुए, जिन्हें देशवासी स्वयं महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2013 में केवल 2.5 करोड़ लोग आयकर देते थे, वहीं 2024-25 में बढ़कर 9.2 करोड़ हो गई, जो आर्थिक सशक्तीकरण का प्रमाण है। प्रति व्यक्ति आय 2004-05 में 23,203 रुपए से बढ़कर 2024-25 में 2,05,324 रुपए हो गई है।

बजट घोषणाओं की उपलब्धियां गिनाई

  • फसलों के दाम बढ़े हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है। 2004-05 में धान का समर्थन मूल्य 550 था, जो अब 2,183 रुपए है।
  • रेलवे का शत प्रतिशत विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, आधुनिक स्टेशन, ऑनलाइन टिकटिंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्थाएं हुई है।
  • 100 से अधिक एयरपोर्ट का निर्माण और आधुनिकीकरण किया गया है। हाईवे निर्माण 50 हजार किमी से बढ़कर 1.5 लाख किमी हो गया है।
  • देश की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है। 2009 में एक एम्स था, आज 24 एम्स हैं। अब बजट में 5 आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा की गई है।
  • बजट आकार 2013 में 2 लाख करोड़ था, अब 54.1 लाख करोड़ है। पूंजीगत व्यय 1.1 लाख करोड़ से बढ़कर 12.2 लाख करोड़ हो गया है।
  • राजकोषीय घाटा घटकर 4.3 प्रतिशत रह गया। गंभीर बीमारी की दवा पर कस्टम ड्यूटी समाप्त कर राहत दी है।

कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कक्ष का उद्घाटन किया। कहा कि आधुनिक राजनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका अहम हो चुकी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तकनीक के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए।

विपक्ष विरोध नहीं करेगा तो दुकान उठ जाएगी

मदन राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट को कभी कुछ खरीदने को मिला है क्या, वे राजेश पायलट के बेटे हैं। उनको आटे-दाल का भाव क्या मालूम। अशोक गहलोत हमारे बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी। ऐसे में वे प्रशंसा नहीं, विरोध ही तो करेंगे।

यह कहा था गहलोत व पायलट ने

  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट को राजस्थान के साथ सौतेलेपन की झलक बताया था। कहा कि राजस्थान को मिलना चाहिए था, वह केंद्रीय बजट में नहीं मिला है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बजट को दिशाहीन और भ्रमित करने वाला बताया। कहा कि महंगाई नियंत्रण के लिए सशक्त व ठोस उपाय नहीं है।

इनकी रही मौजूदगी

मीडिया प्रभारी सीमा चंपावत ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, डॉ. अलका मूंदड़ा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, ग्रामीण विधायक फूलसिंह, प्रमोद सामर, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, बीआर चौधरी, पिंकी मांडावत, मांगीलाल जोशी, शहर महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, दीपक शर्मा, जिनेंद्र शास्त्री, चंचल अग्रवाल मौजूद थे।