सीतापुर हादसे के मृतकों में देहरादून के रहने वाले विशाल पांडे और एंबुलेंस चालक गुरमीत शामिल है। मृतकों में अन्य के साथ के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहे हैं। हादसे में घायल एक व्यक्ति और बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है विशाल पांडे को बनारस के निजी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस ले जा रहे थी कि रास्ते में हादसा हो गया।
सीतापुर में एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मरीज सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल है। घटना के समय एंबुलेंस से देहरादून से बनारस जा रही थी। जिसका टायर पंचर होने के बाद चालक एंबुलेंस पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस का टायर फट गया था। जिसके बाद महिला और एक बच्ची को टक्कर मारते हुए पलट गई। सीतापुर पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अटरिया थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जब देहरादून से बनारस जा रही थी। एंबुलेंस का टायर फट गया। घटना के समय एंबुलेंस की स्पीड काफी अधिक थी। जिससे चालक नियंत्रित नहीं रख सका और सड़क पर चल रही एक महिला और बच्ची को रौंदते हुए पलट गई। घटना में मरीज सहित चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक सड़क पर चल रही महिला भी शामिल है।
घटना की जानकारी मिलते मौके पर अटरिया थाना पुलिस पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य चलाया गया। सीतापुर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पंचायत नया भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
17 Oct 2025 12:58 pm
Published on:
17 Oct 2025 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग