Symbolic Image.
शाहगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 अगस्त 2023 को नाबालिग के परिजनों ने शाहगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन की और उसे परिजनों को सौंप दिया था। न्यायालय में हुए कथन के बाद आरोपी रामेश्वर पुत्र निर्भय गौड़ निवासी शाहगढ़, अनेश पुत्र मूरत गौंड़, अर्जुन पुत्र गद्दो गौड़, राम पुत्र राजेश गौंड़ निवासी गढ़ाकोटा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8000 रुपए का इनाम रखा था। गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप खरे, सहायक उपनिरीक्षक लोक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक खूबसिंह, राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, आरक्षक दिनेश साहू, सुरेंद्र लोधी, लखन पटेल, दुर्गेश पटेल, जगदीश असाटी, अभिषेक, अरविंद यादव की भूमिका रही।
Published on:
10 Oct 2025 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग