गढाकोटा के लुहागर गांव के पास सोयाबीन फसल की कटाई कर लौट रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने पलट गया। दुर्घटना में 20 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए, जिनमें 5 को सागर रेफर किया गया।
गढाकोटा थाना क्षेत्र के तहत लुहागर गावं के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोयाबीन कटाई के लिए गए मजदूरों से भरा एक तीन पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा वाहन का अगला टायर फटने के कारण हुआ, जिसमें करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को सागर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रीराम भार्गव और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। लोगों का कहना कि ऑटो में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे, जिससे कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
दरअसल वर्तमान में फसल कटाई का समय चल रहा है और मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ऑटो रिक्शा में भरकर ले जाया जा रहा है। इनमें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस प्रशासन को ध्यान देना होगा, जिससे ऐसी घटनाएं न हों।
Published on:
12 Oct 2025 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग