
जिले में बेमौसम बारिश से गेहूं आदि फसल में नुकसान, अवलोकन करने पहुंच रहे संबंधित विभागीय कर्मचारी
रतलाम. जिले में गत दिवस हुई बे मौसम बारिश के कारण रतलाम ग्रामीण सहित कई गांवों में गेहूं की फसल बारिश के बाद चली तेज हवा में आड़ी पड़ गई, किसानों के अनुसार आड़ी पड़ी फसल खराब होकर उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। इस संबंध में जिले के करीब 873 किसानों ने फसल बीमा कम्पनी को शिकायत कर शीघ्र सर्वे कर मुआवजे की मांग की हैं।
बेमौसम बारिश के चलते जिले के रतलाम ग्रामीण के अलावा अन्य विकासखंडों में भी किसानों की गेहूं आदि फसलों में काफी नुकसान हुआ। प्रभावित जिले के 873 के करीब किसानों ने फसल बीमा कम्पनी के नंबर पर शिकायत, जिस आधार पर पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम कोटवार कृषकों की उपस्थिति में खेतों पर पहुंचकर फसलों अवलोकन कर रहे हैं।
498 अऋणि किसानों कराया फसल बीमा
इस साल जिले में अब तक 3 लाख 68 हजार 917 किसानों की एप्लिकेशन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आई हैं। इसमें से 498 किसान अऋणि भी शामिल हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी की शुरुआत में मौसम कई क्षेत्रों को प्रभावित किया, कहीं तेज बारिश और हवा के कारण किसानों की फसलें खेतों में आड़ी पड़ गई।
अवलोकन कर रहे विभागीय कर्मचारी
बेमौसम बारिश और तेज हवा से ग्राम पंचायत प्रीतमनगर में 27 जनवरी एवं 2 फरवरी को हुई तेज बारिश व आंधी के कारण गेहूं की खड़ी फसल आड़ी हो गई, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका है। फसल नुकसान की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज राजस्व विभाग ने खेतों का मौके पर निरीक्षण किया। पंचनामा तैयार कर पाया गया कि बेमौसम बारिश और हवा के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर आड़ी पड़ गई है, जिससे दाने खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
वर्षा के कारण गेहूं की फसल आड़ी पडी
कर्मचारियों ने किसानों से चर्चा कर पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट आगे की कार्रवाही के लिए भेजे जाने की बात कही। किसानों ने शासन से फसल क्षति को देखते हुए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है कि मौके पर पटवारी, ग्राम रोजगार अधिकारी, ग्राम कोटवार एवं कृषक हीरालाल पिता रामलाल प्रजापत, मनोहरसिंह पिता माणकसिंह, लक्की पिता गोविंदराम पाटीदार, दिनेश पिता गोपाल प्रजापत, जगदीश पिता नारायण पाटीदार की उपस्थिति में संबंधित कृषक की फसल का अवलोकन किया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्षा के कारण गेहूं की फसल आड़ी पडी हैं। पारदर्शी अवलोकन फसल कटाई प्रयोग के बाद किया जा सकेगा।
इनका कहना है…
अब तक जिले के 3,68,917 ऋणि एवं 498 अऋणि किसानों की फसल बीमा एप्लिकेशन आई हैं। बे मौसम बारिश के दौरान 873 किसानों की शिकायते आई हैं, सर्वे चल रहा हैं।
ओमकार अजनार, बीमा कम्पनी
Updated on:
08 Feb 2026 10:57 pm
Published on:
08 Feb 2026 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
