3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में नर्मदानंद बापजी की पैदल नर्मदा परिक्रमा पूर्ण

रतलाम. नर्मदानंद बापजी ने मां नर्मदा की तीसरी बार पैदल परिक्रमा पूर्ण की, मंगलवार को पैदल परिक्रमा पूर्ण करने के बाद पहली बार शहर में आगमन पर गुरु भक्तों ने रास्ते भर मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लेकर स्वागत किया। सुबह ढोल ढमाकों के साथ देवी-देवताओं का दर्शन वंदन करते हुए नर्मदानंद बापजी पैदल प्रमुख […]

less than 1 minute read
Google source verification
Narmadananda Bapji News

तीसरी बार मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर पहली बार रतलाम पहुंचने पर गुरु भक्तों ने किया स्वागत लिया आशीर्वाद

रतलाम. नर्मदानंद बापजी ने मां नर्मदा की तीसरी बार पैदल परिक्रमा पूर्ण की, मंगलवार को पैदल परिक्रमा पूर्ण करने के बाद पहली बार शहर में आगमन पर गुरु भक्तों ने रास्ते भर मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लेकर स्वागत किया।

सुबह ढोल ढमाकों के साथ देवी-देवताओं का दर्शन वंदन करते हुए नर्मदानंद बापजी पैदल प्रमुख मार्गो से होते हुए सागोद रोड आश्रम पहुंचे, जहां केशव भगवान का नर्मदा जल से अभिषेक किया। यहां से धौंसवास आश्रम पहुंचकर गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मंगलवार सुबह गुरुदेव नर्मदानंद पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रतलाम पहुंचे। गुरुदेव पैदल गीता मंदिर पहुंचे, भगवान श्रीकृष्ण को वंदन किया। यहां कई युवाओं ने गुरुदेव का पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया।

गुरु भक्तों के साथ पैदल पहुंचे आश्रम
गुरुदेव भक्तों के साथ पैदल मां कालिका के दर्शन करने पहुंचे। मातारानी और भगवान श्रीराम दरबार के दर्शन वंदन पूजन कर गुरुदेव पैदल मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, कॉलेज रोड, धानमंडी से हरदेवलाल पीपली, रामभवन होते हुुए बाजना बस स्टैंड से सागोद नित्यानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर भक्त मंडल ने पुष्पवर्षा कर अगवानी शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

आज मंदसौर के लिए होंगे रवाना
आश्रम पर गुरु पूजन के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर गुरु भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। सागोद आश्रम के बाद डोंगरे नगर, बिरियाखेड़ी चौराहा, 80 फीट रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज से धौंसवास पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। यहां से बुधवार सुबह मंदसौर के लिए रवाना होंगे।

Story Loader