4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में सोना-चांदी के दाम ने फिर पकड़ी रफ्तार

रतलाम. बीते दिनों लगातार गिरावट के बाद से सोना-चांदी के दाम में सुधार आ गया है। दोनों धातुओं के दाम फिर से रफ्तार पकडऩे लगे हैं। बुधवार को चांदी में 20 हजार रुपए का उछाल देखा गया । सोने में चार हजार रुपए की तेजी रही। इसके चलते स्थानीय बाजार में चांदी 2.85 लाख रुपए […]

2 min read
Google source verification
Gold price prediction, Silver price outlook, Precious metals market, Spot gold price, Spot silver price,

क्या सोना-चांदी के और बढ़ेंगे दाम (Photo-AI)


रतलाम. बीते दिनों लगातार गिरावट के बाद से सोना-चांदी के दाम में सुधार आ गया है। दोनों धातुओं के दाम फिर से रफ्तार पकडऩे लगे हैं। बुधवार को चांदी में 20 हजार रुपए का उछाल देखा गया । सोने में चार हजार रुपए की तेजी रही। इसके चलते स्थानीय बाजार में चांदी 2.85 लाख रुपए प्रति किलो व सोना 1.64 लाख रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बीते दो दिनों से स्थानीय बाजार में सोना-चांदी के दाम में तेजी का रुख देखा जा रहा है।

दो दिनों में सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 25 हजार रुपए प्रति किलो उछली। सोमवार को मुकाबले मंगलवार को सोने व चांदी में पांच-पांच हजार रुपए की तेजी आई थी। सोमवार को जो सोना 1.55 लाख रुपए प्रति दस ग्राम था। वह मंगलवार को इसके 1.60 लाख पहुंच गया। इसी प्रकार 2.60 रुपए प्रति किलो वाली चांदी 2.65 रुपए प्रति किलो रही।

सोना एमसीएक्स से ऊंचा, चांदी एक समान

स्थानीय बाजार में बुधवार को सोना एमसीएक्स से ऊंचा रहा, वहीं चांदी एक समान रही। स्थानीय बाजार में सोना 4 हजार रुपए प्रति दस ग्राम ऊंचा रहा। एमसीएक्स पर सोना 1.60 लाख व स्थानीय बाजार में 1.64 लाख रुपए प्रति दस ग्राम रहा। स्थानीय बाजार व एमसीएक्स में चांदी 2.85 लाख रुपए प्रति किलो रही। बीते दिनों में सोना-चांदी के दाम एक नजर में

तारीख सोना चांदी

31 जनवरी 1.64 2.75

02 फरवरी 1.55 2.60

03 फरवरी 1.60 2.65

04 फरवरी 1.64 2.85

दो-तीन दिन बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

लंबी मंदी के बाद बाजार में वापस सुधार आया है। दोनों धातुओं के दाम गति पकडऩे लगे हैं। बाजार की भविष्य की चाल समझने में दो-तीन दिन लगेंगे। इसके बाद ही भविष्य के बाजार की स्थिति के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

विशाल डांगी, उपाध्यक्ष, रतलाम सराफा एसोसिएशन।

बाजार स्थिर रहे तो ग्राहकी बढ़ेगी

सोना-चांदी के दाम में लंबी तेजी-मंदी से बाजार में असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी। अगर बाजार स्थिर रहे तो बाजार में ग्राहकी बढ़ जाएगी। छुट-पुट तेजी मंदी से ग्राहकी पर असर नहीं पड़ेगा।

प्रकाश शर्मा, सराफा कारोबारी।