16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIR News: रायपुर में 5.21 लाख मतदाताओं को नोटिस, 1852 के नाम कटे… 21 फरवरी को जारी होगी अंतिम सूची

SIR News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन का दौर खत्म हो गया। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

2 min read
Google source verification
SIR Update: सोर्स- पत्रिका न्यूज

SIR Update: सोर्स- (पत्रिका न्यूज)

SIR News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन का दौर खत्म हो गया। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक रायपुर जिले में 5 लाख 21 हजार 761 मतदाताओं को सुनवाई और सत्यापन के लिए नोटिस दिया गया। इसमें अबतक सुनवाई में जिले के 1852 मतदाताओं के नाम काटे गए है, बाकी को मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।

वहीं सी कैटेगरी में लगभग 1.33 लाख मतदाता और लॉजिकल एरर में 4.22 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया। कुल मतदाता की बात करें तो रायपुर जिले में 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता हैं। इसमें शुरुआती चरण में ही 4 लाख 94 हजार 485 मतदाताओं के नाम काटे गए। जिसके बाद कई मतदाताओं ने नोटिस और नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरा जिसमें 30 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। इस अनुसार 2 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम रायपुर जिले से काटे गए।

रायपुर जिले में मतदाताओं ने फॉर्म भरे

  • फॉर्म-6
  • (नाम जुड़वाने) - 23953
  • एक्सपेप्ट हुए - 22320
  • रिजेक्ट हुए - 1631
  • फॉर्म-6ए
  • (एनआरआई) - 2
  • एक्सेप्ट - 0
  • रिजेक्ट - 2
  • फॉर्म-7
  • (नाम कटवाने) - 1394
  • एक्सेप्ट - 1175
  • रिजेक्ट - 219
  • फॉर्म-8
  • (त्रुटि सुधरवाने) - 9442
  • एक्सेप्ट - 8658
  • रिजेक्ट - 784
  • कुल- 34791, 32153, 2636

521761 मतदाताओं को मिला नोटिस

  • विधानसभा क्षेत्र - नोटिस
  • धरसींवा - 80804
  • रायपुर ग्रामीण - 104924
  • रायपुर पश्चिम - 89825
  • रायपुर उत्तर - 47388
  • रायपुर दक्षिण - 47815
  • आरंग - 75998
  • अभनपुर - 75007

जिनका नाम कटा वे, यहां कर सकते अपील

यदि किसी मतदाता ने नाम जुड़वाने आवेदन दिया है, फिर भी नाम नहीं जुड़ पाया या रिजेक्ट कर दिया गया है। वे मतदाता ईआरओ के निर्णय के 15 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में आवेदन कर सकता है। यदि इनके भी निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो 30 दिन के अंदर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील की जा सकती है।

एक नजर में

  • 1892523 कुल मतदाता
  • 2 लाख से अधिक मतदाताओं के कटे नाम (अनुमानित)
  • 1852 सुनवाई में अबतक नाम कटे
  • 422427 लॉजिकल एरर वाले मतदाता
  • 132847 सी कैटेगरी वाले मतदाता (दस्तावेज अपूर्ण)
  • 21 फरवरी अंतिम सूची का प्रकाशन