
हेरोइन और एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Drug Smuggling News: रायपुर में ड्रग्स का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को धरदबोचा। उनके कब्जे से 18 ग्राम से अधिक ड्रग्स (हेरोइन) बरामद की गई है। एक अन्य मामले में गोलबाजार इलाके में युवक एमडीएमए के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आमानाका इलाके में टाटीबंध सुलभ के पास ड्रग्स तस्करी की सूचना मिलने पर छापा मारा गया। मौके से जसकरण सिंह, ऋषि साहू, विशाल बिसेन और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कबीर नगर इलाके में ड्रग्स तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वेदांत वाटिका हीरापुर में दबिश दी। मौके से धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का और संतोष सिंह सिदार को पकड़ा गया। दोनों के पास से 8.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गोलबाजार इलाके में एक युवक ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक डीकेएस अस्पताल के पार्किंग के पीछे एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी बताया। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 6.32 ग्राम एमडीएमए मिली। गोलबाजार थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Published on:
16 Feb 2026 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
