13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Census 2027: रायपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, शंकर नगर वार्ड में मकानों की नंबरिंग जारी

Raipur Census 2027: नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-3 की टीम ने वार्ड क्रमांक 30 शंकर नगर में मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Census 2027: रायपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, शंकर नगर वार्ड में मकानों की नंबरिंग जारी(photo-patrika)

Raipur Census 2027: रायपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, शंकर नगर वार्ड में मकानों की नंबरिंग जारी(photo-patrika)

Raipur Census 2027: छत्तीसगढ़ में रायपुर में आगामी जनगणना 2027 को लेकर राजधानी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-3 की टीम ने वार्ड क्रमांक 30 शंकर नगर में मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया जनगणना निदेशालय के निर्देश पर की जा रही है, ताकि आगामी जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Raipur Census 2027: शंकर नगर से शुरू हुआ कार्य

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-3 की टीम ने शंकर नगर क्षेत्र में मकानों की नंबरिंग का कार्य प्रारंभ किया है। इस दौरान जोन कमिश्नर प्रीती सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। मकानों की नंबरिंग के दौरान कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल तावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू और उपअभियंता अक्षय भारद्वाज सहित जोन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य वार्डों में भी जल्द शुरू होगा काम

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जल्द ही जोन-3 सहित नगर निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे आगामी जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी।