13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: ग्राहक बनकर ज्वेलरी ट्राई कर सहेली को बुलाने निकली महिला, 5 लाख के जेवर पहनकर फरार

ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई महिला ने Raipur News: एक-एक कर महंगे सोने-चांदी के जेवर ट्राई किए और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पहन लिए। इसके बाद सहेली को बुलाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई।

2 min read
Google source verification
Raipur News: ग्राहक बनकर ज्वेलरी ट्राई कर, सहेली को बुलाने’ निकली महिला, 5 लाख के जेवर पहनकर फरार

Raipur News: रायपुर में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से कीमती सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई महिला ने एक-एक कर महंगे सोने-चांदी के जेवर ट्राई किए और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पहन लिए। इसके बाद सहेली को बुलाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई। हालांकि उसके साथ आया युवक भागने से पहले ही दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक युवक और युवती ज्वेलरी शाॅप में पहुंचे और सोने का रानी हार खरीदने की बात कही। उस समय दुकान पर दुर्गा सोनी का बेटा पंकज सोनी मौजूद था। पंकज ने अपने पिता को फोन कर रानी हार लाने के लिए कहा। इसके बाद दुर्गा सोनी अपने एक परिचित के साथ दूसरी ज्वेलरी दुकान से रानी हार लेकर पहुंचे और महिला को दिखाया। खरीदारी के दौरान महिला ने एक-एक कर कई जेवर ट्राई करने के नाम पर पहन लिए।

इसमें सोने का रानी हार (3.45 लाख रुपये), सोने की चांद बाली की जोड़ी (1.08 लाख रुपये), सोने की अंगूठी (19,500 रुपये), चांदी की पायल की जोड़ी (16,200 रुपये) और तीन जोड़ी बिछिया (4,300 रुपये) शामिल थे। इन सभी जेवरों की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है। जेवर पहनने के बाद महिला ने सहेली को बुलाने की बात कही और दुकान से बाहर निकल गई। लेकिन वापस नहीं लौटी।

दुकानदारों ने युवक को पकड़ा

शक होने पर दुकानदारों ने उसके साथ आए युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। घटना की शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।