Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, लव अफेयर फिर क्या हुआ कि कर दी प्रेमी की हत्या

लड़की रात भर कमरे में रही। सुबह होते ही बाहर निकली। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद अपने घर बिलासपुर चली गई। इस दौरान कमरे की चाबी को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया।

2 min read
Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, लव अफेयर फिर क्या हुआ कि कर दी प्रेमी की हत्या

Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, लव अफेयर फिर क्या हुआ कि कर दी प्रेमी की हत्या

रायपुर के गंज इलाके के एक लॉज में सनसनीखेज वारदात हुई। एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसकी 3 साल पहले युवक से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। नाबालिग बिलासपुर की है। मृतक बिहार के किशनगंज का रहने वाला था। दोनों अक्सर होटल-लॉज में मिलते थे। हत्या रविवार की रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद लड़की लॉज के कमरे में बाहर से ताला लगाकर अपने घर बिलासपुर चली गई।

रात में कमरे में दोनों के बीच कुछ विवाद

पुलिस के मुताबिक सत्कार गली के एवन लॉज-डॉरमेट्री में शनिवार को मोहम्मद सद्दाम 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ पहुंचा। दोनों ने एक कमरा लिया। दिनभर रहने के बाद शाम को चले गए। रविवार को फिर दोनों पहुंचे। रात में कमरे में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। फिर मामला शांत हो गया। इसके बाद सद्दाम सो गया। इस बीच लड़की ने चाकू से उसके गले में वार किया। एक के बाद एक लगातार कई वार किए, जिससे सद्दाम की मौत हो गई। लड़की रात भर कमरे में रही। सुबह होते ही बाहर निकली। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद अपने घर बिलासपुर चली गई। इस दौरान कमरे की चाबी को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया।

मां को बताया-मार दिया उसे

नाबालिग बिलासपुर में अपने घर में काफी देर तक गुमशुम रही। इसके बाद अपनी मां को उसने सद्दाम की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग को लेकर उसकी मां नजदीकी थाने में पहुंची। वहां पुलिस को हत्या के संबंध में जानकारी दी। फिर वहां की पुलिस ने रायपुर के गंज पुलिस से संपर्क किया और बताया कि एवन लॉज में मर्डर हुआ।

कमरे में मिली शराब की बोतल

बिलासपुर पुलिस से सूचना मिलने के बाद गंज पुलिस ने एवन लॉज पहुंची। लॉज संचालक को बुलाकर कमरा खुलवाया गया। बिस्तर में सद्दाम की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर चाकू के चार से पांच वार थे। शराब की बोतल भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में सोया होगा, उसी समय लड़की ने उस पर वार किए। पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।