दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम जारी, महाअष्टमी कल
जगह- जगह सजे पांडालों में मां दुर्गा की आरतियों व मंत्रोच्चारण के साथ मंगल गीत, कथाओं व कन्या भोजन का आयोजन हुआ।
माधव गंज स्थित दुर्गा पूजा में दुर्गा व भैरव स्वरूप सैकड़ों बच्चों को भोजन कराया गया।
बसंत विहार स्थित सदाबहार दुर्गा पूजा महोत्सव में इस दौरान आरती के साथ दुर्गा सप्तसती के पाठ हुए।
नवरात्र में सोमवार को सप्तमी की पूजा होगी। इसके बाद मंगलवार को महाअष्टमी मनाई जाएगी।