कायलाना झील के निकट इको-टूरिज्म स्पॉट के तौर पर लव कुश वाटिका का निर्माण किया जा रहा है।
प्राकृतिक हट बनाने के साथ ही यहां घना जंगल का लुक दिया जा रहा है।
कायलाना से बिजोलाई आश्रम मार्ग पर इसके मुय द्वार का निर्माण किया जा रहा है।
कायलाना झील के पास लव-कुश वाटिका बनने से पर्यटक जंगल के बीच प्राकृतिक हट में रहने का अलग आनंद उठा सकेंगे।
यहां कैफेटेरिया का निर्माण भी करवाया जा रहा है।