30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Apr 16, 2026

‘नीतीश कुमार ने जो किया, मैं भी वही करना चाहता…’ पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति ने बिहार को पूरी तरह से बदल दिया।

साल 2012 में इमरान खान के साथ नीतीश कुमार

साल 2012 में इमरान खान के साथ नीतीश कुमार

बिहार के 'सुशासन बाबू' नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं। जिसके बाद उनके दो दशक लंबे कार्यकाल को बड़े पैमाने पर याद किया जा रहा है। इसी बीच उनसे संबंधित कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इमरान खान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल के मुरीद नजर आ रहे हैं। इमरान खान कहते हैं कि वे नीतीश कुमार के काम करने के तरीके से इतने प्रभावित हैं कि वे अपने देश में भी ठीक वैसे ही सुधार लागू करना चाहते हैं, जैसे नीतीश ने बिहार में सफलतापूर्वक किए थे।

एक आदमी ने बिहार का कायाकल्प कर दिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में इमरान खान एक महिला पत्रकार से बातचीत कर रहे हैं। जब इमरान खान से उनकी पसंदीदा किताब के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा, 'मैं अभी एक किताब पढ़ रहा हूं, खत्म होने वाली है। एक है बिहार का चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार, उसने बिहार को ट्रांसफॉर्म कर दिया। उसने क्या किया कि उसने एक सूबे को जो सबसे नीचे था, उसे उठाकर हिंदुस्तान में सबसे ऊपर कर दिया। सिर्फ एक आदमी, मैं उसको पढ़ रहा था कि उसने क्या-क्या किया।'

रिफॉर्म्स के लिए नीतीश को माना रोल मॉडल

इमरान खान ने वीडियो में स्पष्ट किया कि उनकी और नीतीश कुमार की सोच शासन व्यवस्था को लेकर काफी हद तक समान है। उन्होंने कहा, 'मैं एक बात बता दूं कि मैं एक्जेक्टली जो सोचता हूं रिफॉर्म्स को लेकर, नीतीश कुमार ने वही-वही किया है।' इमरान खान के मुताबिक, वे नीतीश कुमार के उन कदमों का अध्ययन कर रहे थे जिनके जरिए एक पिछड़े राज्य की छवि को बदला गया।

क्यों चर्चा में है यह वीडियो?

हालांकि यह वीडियो कुछ साल पुराना है, लेकिन बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद और नीतीश कुमार के CM पद से हटने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

नीतीश कुमार ने भी जताया था आभार

जानकारी के मुताबिक साल 2012-13 के दौरान इमरान खान ने सार्वजनिक मंचों पर नीतीश कुमार की तारीफ की थी और अपनी पार्टी शासित खैबर पख्तूनख्वा में 'नीतीश मॉडल' का अनुकरण करने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि बिहार का विकास दुनिया भर के लिए एक उदाहरण बन रहा है। मैं इमरान खान का आभारी हूं जिन्होंने बिहार में विकास की सराहना की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें