30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 30, 2026

इशान किशन पर किसकी होगी सबसे बड़ी बोली? झारखंड टी-20 लीग ऑक्शन आज

आईपीएल की तर्ज पर झारखंड में पहली बार टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन 10 जून से होगा। इससे पहले शनिवार को जमशेदपुर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने 271 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिन्हें छह श्रेणियों में बांटा गया है।

t20 jharkhand

सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)

आईपीएल की तर्ज पर झारखंड में पहली बार क्रिकेट का बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा। राज्य में 10 जून से झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले शनिवार को जमशेदपुर में खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के कई स्टार क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजी टीमें बड़ी बोली लगाती नजर आएंगी।

50 लाख के पर्स के साथ मैदान में उतरेंगी फ्रेंचाइजी

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने नीलामी के लिए 271 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। खिलाड़ियों को छह अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ऑक्शन में सबसे अधिक नजरें भारतीय टीम और आईपीएल के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन पर रहेंगी। वहीं, सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए 50 लाख रुपये का पर्स उपलब्ध कराया गया है।

स्टार क्रिकेटरों के लिए छिड़ेगी बोली

नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम को अपने स्क्वॉड में कम से कम 18 खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य होगा। ऑक्शन में सबसे अधिक चर्चा पूल-ए यानी आइकॉन खिलाड़ियों की हो रही है। इस श्रेणी में भारतीय टीम और आईपीएल में खेल चुके कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें इशान किशन, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा प्रमुख हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि नीलामी में इन खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें