7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में डेढ़ लाख से चखा प्रसाद

इटावा. नगर के श्रीराम जानकारी मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व नवकुंडात्मक संगीतमय महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को बाबा परमहंस त्यागी के सान्निध्य में हुई। 25 पंडितों की टोली ने महायज्ञ कराया। कार्यक्रम में देशभर से करीब 300 से अ​धिक साधु-संत पहुंचे। समापन पर हुए भंडारे में करीब डेढ़ लाख से अ​धिक […]

less than 1 minute read
Google source verification
- श्रीराम जानकारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, तीन दिन से चल रहा था

इटावा. नगर के श्रीराम जानकारी मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व नवकुंडात्मक संगीतमय महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को बाबा परमहंस त्यागी के सान्निध्य में हुई। 25 पंडितों की टोली ने महायज्ञ कराया। कार्यक्रम में देशभर से करीब 300 से अ​धिक साधु-संत पहुंचे। समापन पर हुए भंडारे में करीब डेढ़ लाख से अ​धिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। लगभग 111 बोरी शक़्कर लग चुकी है। इटावा नगर के प्रमुख खातौली, पीपल्दा, गेंता, कोटा चारों मार्ग जाम रहे। गांवों से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नगर के बाहर की गई थी। भोजन में सभी को पुड़ी, सब्जी, मोतिया खिलाया। प्रत्येक काउंटर का नाम महापुरुषों के पर नाम रखे गए। महिलाओं के लिए अलग से काउंटर व्यवस्था थी। 150 से अ​धिक जवानों ने व्यवस्था संभाली।

बाजार दिनभर बंद रहे
आयोजन को लेकर नगर में चाय, पान की दुकान से लेकर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार पूरी तरह बंद रहे। नगर में आयोजन का उत्साह और उमंग पूरी तरह दिखाई दिया।

सैकड़ों साधु संतों ने लिया भाग

श्रीराम जानकी मन्दिर नव कुंडात्मक संगीतमय श्रीराम महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महामंडलेश्वर बाबा हरिदास परमहंस त्यागी महाराज के सान्निध्य में 7 फरवरी को श्रीराम जानकी, लक्ष्मण, श्रीराधा कृष्ण, श्रीशिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, मां भगवती एवं भैरव बाबा की नूतन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना महोत्सव कार्यक्रम आचार्य रामप्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में 25 पंडितों की टोली ने संपन्न करवाया। साथ ही बाबा त्यागी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। देशभर से महामंडलेश्वर, महंत, साधु, सहित लगभग 300 से अधिक संतों ने भाग लिया।