30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमशेदपुर, Sep 15, 2024

Jharkhand में PM मोदी ने विपक्ष पर किया प्रहार, इन पार्टियों को बताया झारखंड का सबसे बड़ा दुश्मन

Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को जमशेदपुर में लोगों को संबोधित किया। लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने JMM, Congress और RJD पर निशाना साधा। 

Narendra Modi

Narendra Modi

PM Modi In Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, प्रदेश में राजनीति पारा भी बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को जमशेदपुर में लोगों को संबोधित किया। लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जेएमएम (JMM), कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) पर निशाना साधा।

JMM, RJD और कांग्रेस झारखंड के दुश्मन-Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के तीन बड़े दुश्मन हैं। ये तीन दुश्मन जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस हैं। झारखंड के दुश्मनों को पहचानिए। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है। झारखंड से कांग्रेस को नफरत है। दिल्ली में बैठक कई दशकों तक कांग्रेस ने बैठकर राज किया। इन्होंने दलित, पिछड़ा और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। 

“घुसपैठ झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा है”

PM मोदी ने कहा जेएमएम किसके साथ खड़े हैं। ये लोग आदिवासियों की जमीन और जंगल पर कब्जा करने वाले लोगों के साथ है। प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ है। हर झारखंडी के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दे दिए है। पीएम मोदी ने कहा जेएमएम सरकार मानने को ही तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रहा है। संताल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा। यहां की पहचान और डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।

यह भी पढ़ें-बेंगलुरु में CM Siddaramaiah की सुरक्षा में भारी चूक, स्टेज पर जा पहुंचा युवक, फिर…

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें