30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, May 30, 2026

अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद बीजेपी का आया बयान, केंद्रीय मंत्री बोले-‘बंगाल की जनता गुस्से में है’

Abhishek Banerjee: सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ। स्थानीय लोगों ने अंडे और पत्थर फेंके तथा नारेबाजी की। अभिषेक ने बीजेपी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे बनर्जी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Attack on tmc leader Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी(फोटो-ANI)

Attack on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में बड़ा विवाद हो गया। चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए। अभिषेक बनर्जी जैसे ही सोनारपुर इलाके में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। ‘चोर-चोर’ के नारे लगने लगे और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले बैठा। अभिषेक को थप्पड़ मारे गए, अंडे फेंके गए और यहां तक कि शर्ट भी फाड़ दी गई। इस दौरान बनर्जी की सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें घेर लिया। हालात को देखते हुए उन्होंने हेलमेट पहन लिया और सुरक्षा घेरे के बीच आगे बढ़े।

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?


घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोला। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह पूरा विरोध भाजपा समर्थित था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन को पहले ही उनके दौरे की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई। उनके मुताबिक अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। हमले के बाद अभिषेक बनर्जी मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पुलिस इलाके में पूरी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवी लोग आसपास के घरों में तोड़फोड़ की कोशिश कर रहे थे और पूरे इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई।

बीजेपी ने क्या कहा?


अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बीजेपी का बयान भी सामने आया है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे कानून और व्यवस्था अपने हाथ में न लें। टीएमसी पर आरोप लगाते हुए मजूमदार ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गुस्से में है। हमें बंगाल को बेहतर बनाने की जरूरत है। हमें बंगाल की राजनीति को हिंसा मुक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने अंत में जोड़ा कि मैं जनता से शांति बनाए रखने और कानून और व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील करता हूं।

आपको बता दें कि 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आई थीं। कहीं मारपीट हुई तो कहीं पार्टी समर्थकों के घरों पर हमले के आरोप लगे। इन्हीं घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए अभिषेक बनर्जी लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सोनारपुर अभिषेक पहुंचे थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें