भारत, May 31, 2026

Delhi Terror Plot Foiled (AI Image)
Delhi Terror Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली, पंजाब और मुंबई के युवकों के अलावा एक नेपाली नागरिक भी शामिल है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन लोगों के पास से पाकिस्तान की ऑर्डनेंस फैक्टरी में बने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। इनमें चार ग्रेनेड भी शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से और लंबे समय की तैयारी के बाद दिल्ली व अन्य शहरों में में तबाही मचाने के लिए एक्टिव किया था। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही है कि इन आरोपियों को हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप कहां से डिलीवर हुई थी, देश के भीतर इनके और कौन-कौन से साथी छिपे हैं। इसके अलावा, सीमा पार मौजूद विदेशी आकाओं की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने शूटर उत्तर प्रदेश निवासी विजय को पुणे से गिरफ्तार किया था। उसकी सूचना पर साहिबगंज से नीतिश पासवान को पकड़ा। पता चला कि यह लोग पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हैं, जो धमाकों की साजिश रच रहे थे। इनसे जानकारी मिलने के बाद मुंबई से तौकीर रिजवान अहमद व साजिद महबूब, पंजाब से हरविंदर, गगनदीप व मनजीत को गिरफ्तार किया। पंजाब में पकड़े आतंकियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में एक सुरक्षाकर्मी की हत्या करनी थी। वहीं नेपाली नागरिक लांबा अनग को भी पकड़ा है।
आरोपियों से पूछताछ में कभी छोटा राजन पर हमला करने वाले मुन्ना जगाड़ा का नाम सामने आया। ये सभी उसके संपर्क में था। मुन्ना ने नेपाली नागरिक लांबा अनग को दिल्ली भेजा, जो इनकी आर्थिक मदद कर रहा था। फिलहाल जगाड़ा कराची में है। इस मामले में चार हैंडलर मुन्ना जिगाड़ा, दिलावर खान, शहजाद भट्टी व आमिर का नाम सामने आया है।
इन लोगों से पूछताछ में मुन्ना झिंगाड़ा का नाम सामने आया है जिसने कभी छोटा राजन पर हमला किया था। आरोपी मुन्ना के संपर्क में थे। मुन्ना ने एक नेपाली नागरिक को भी दिल्ली भेजा, जो इन लोगों की आर्थिक मदद कर रहा था। झिंगाड़ा छोटा राजन पर हमले के बाद सलीम के नाम से पाकिस्तान भी गया था। फिलहाल झिंगाड़ा की लोकेशन कराची बताई जा रही है। इस पूरे मामले में चार हैंडलर मुन्ना झिंगाड़ा, दिलावर खान, शहजाद भट्टी और आमिर जट्ट का नाम सामने आया है। आतंकियों के पास पाकिस्तान आर्डिनेंस में बने हथियार मिले हैं।
आरोपियों की साजिश देश के कई संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की थी। जांच एजेंसियों के अनुसार उनके संभावित निशानों में सैन्य प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन शामिल थे।
इस बड़े भंडाफोड़ से एक माह पहले भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां डी-कंपनी नेटवर्क के बेहद करीबी मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से डिपोर्ट कराकर भारत लाई थी। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि इस नए मॉड्यूल के तार सलीम डोला के पुराने नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों के बाद आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले सुराग हाथ लग सकते हैं।
Updated on: 31 May 2026 01:48 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।