Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Elections 2025: बीजेपी ने अब तक जारी की प्रत्याशियों की दो सूची, 11 महिलाओं को दिया टिकट, देखें लिस्ट

Bihar Election 2025: बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 9 और दूसरी सूची में 2 महिलाओं को टिकट दिया है। अब तक 83 में से 11 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

3 min read

BJP ने अब तक 83 प्रत्याशी उतारे (Photo-IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच बीजेपी ने अपनी दो कैंडिडेट्स लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट 14 अक्टूबर को जारी हुई थी, जिसमें 71 कैंडिडेट्स के नाम शामिल थे। वहीं बुधवार को दूसरी लिस्ट भी जारी हो चुकी है, जिसमें 12 प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। NDA में बीजेपी को 101 सीटें मिली है। बिहार में दो चरणों में इलेक्शन होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

बीजेपी ने 11 महिलाओं को दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 9 और दूसरी सूची में 2 महिलाओं को टिकट दिया है। अब तक 83 में से 11 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने उन महिला उम्मीदवारों को भी चुना है, जो पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं या राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो महिलाएं:

1. रेणु देवी (बेतिया)

रेणु देवी बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री (2020-2022) बनी थीं। वह 1988 से बीजेपी की महिला शाखा में काम कर रही हैं और चार बार बेतिया से विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में रेणु देवी पशु और मछली संसाधन विभाग की मंत्री हैं। 2025 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें फिर बेतिया से उम्मीदवार बनाया है।

2. गायत्री देवी (परिहार, सीतामढ़ी)

गायत्री देवी राजनीति में 1990 से हैं और दो बार परिहार विधानसभा क्षेत्र में विधायक रह चुकी हैं। वह पूर्व विधायक राम नरेश प्रसाद यादव की पत्नी हैं। इस बार भी भाजपा मे उन्हें परिहार सीट से मैदान में उतारा है।

3. देवंती यादव (नरपतगंज, अररिया)

देवंती यादव ने 2010 में भाजपा टिकट पर नरपतगंज से चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। 2015 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह पार्टी से जुड़ी रही। अब 2025 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें नरपतगंज से उम्मीदवार बनाया है। 

4. स्वीटी सिंह (किशनगंज)

स्वीटी सिंह पेशे से वकील और भाजपा के पूर्व विधायक सिकंदर सिंह की पत्नी हैं। वह 2010 से लगातार चुनाव लड़ रहीं हैं, लेकिन अभी तक जीत नहीं मिली। इसके बाद भी वह किशनगंज में भाजपा का मजबूत चेहरा बनी हुई हैं। पार्टी ने इस बार भी स्वीटी सिंह पर किशनगंज से भरोसा जताया है।      

5. निशा सिंह (प्राणपुर, कटिहार)

निशा सिंह ने 2020 में पहली बार राजनीति में कदम रखा और अपने पति, स्वर्गीय बिनोद सिंह कुशवाहा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2020 में प्राणपुर में जीत हासिल की थी और अब फिर प्राणपुर से ही चुनाव लड़ेंगी।

6. कविता देवी (कोढ़ा, कटिहार)

कविता देवी पासवान समुदाय से आती हैं और 2020 में कोढ़ा सीट से भाजपा के टिकट पर जीती थीं। पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 

7. रमा निषाद (औराई, मुजफ्फरपुर)

रमा निषाद पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू हैं। वह हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन रह चुकी हैं और म्युनिसिपल चुनावों में भी सक्रिय रहीं हैं। पति के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका होने के कारण जमीनी स्तर पर पार्टी वर्कर्स और लोगों से जुड़ी हुई हैं। 2025 के बिहार चुनाव में पार्टी ने उन्हें औराई से टिकट दिया है।

8. अरुणा देवी (वारसलीगंज, नवादा)

अरुणा देवी लंबे समय से राजनीति में हैं। उन्होंने 2015 और 2020 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वह वारसलीगंज में मजबूत जनाधार वाली नेता मानी जाती हैं। 2025 के चुनाव में भी पार्टी ने वारसलीगंज से प्रत्याशी बनाया है। 

9. श्रेयसी सिंह (जमुई)

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह 2020 में पहली बार विधायक बनी थीं। अब 2025 के बिहार चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से जमुई से टिकट दिया है, जहां वे युवाओं और खेल प्रेमियों में फेमस हैं।

10. मैथिली ठाकुर (अलीनगर)

मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और लोकगीत से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई हुई है। भाजपा ने इस बार उन्हें टिकट देकर एक नए चेहरे के रूप में पेश किया है। वह दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

11. छोटी कुमारी (छपरा)

छोटी कुमारी कई साल से भाजपा की सदस्य रही हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें भाजपा की महिला विंग की स्पोक्स पर्सन के लिए चुना गया था। साथ ही वह छपरा की जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं। बीजेपी ने उन्हें छपरा से प्रत्याशी बनाया है।