7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कायर मोदी ने देश के हितों को दांव पर लगा दिया’…भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का आपत्तिजनक बयान

India-US trade deal: भारत अमेरिका में होने जा रहे व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस केरल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हमें पहले ही पता था कायर मोदी देश के हितों को दाव पर लगा देगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 07, 2026

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

India-US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होने जा रहा है और इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस प्रस्तावित समझौते की खबर सामने आने के बाद से ही देश की राजनीति में नई बहस छिड गई है। जहां सरकार इसे आर्थिक अवसर के रूप में पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बता रहा है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का इस मामले पर नया बयान सामने आया है। कांग्रेस ने कहा है कि हमें पहले ही पता था कि कायर मोदी देश के हितों को दांव पर लगा देगा।

केरल कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस केरल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर यह प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो भाषणों को जोड़कर बना एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। पहला वीडियो 31 जुलाई 2025 का है और दूसरा 3 फरवरी 2026 का है। इन दोनों वीडियो में राहुल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात करते नजर आ रहे हैं। 31 जुलाई के वीडियो में राहुल गांधी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप देख लेना यह डील होगी। ट्रंप डिफाइन करेगा की यह डील कैसे होगी और मोदी वह ही करेगा जो ट्रंप कहेगा।

मोदी ने देश बेच दिया - राहुल गांधी

3 फरवरी के वीडियो में राहुल ने कहा कि जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई है और कुछ बदला नहीं, किसी न किसी कारण मैं जानता हूं, नरेंद्र मोदी जानते है। नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन करा है। हिंदूस्तान के जो किसान हैं, आप सब समझिए, इस ट्रेड डील में आपकी मेहनत को, आपके खून पसीने को नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है। उन्होंने इसलिए बेचा है क्योंकि यह एक समझौता है। सिर्फ आपको नहीं बेचा है, देश को बेचा है, इसलिए मुझे वहां नहीं बोलने देते। राहुल ने वीडियो में आगे कहा, नरेंद्र मोदी डरे हुए है क्योंकि जिन लोगों ने उनकी छवि बनाई हैं वह ही अब उस छवि को खराब कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

इस वीडियो को शेयर करते हुए केरल कांग्रेस ने लिखा, राहुल गांधी ने पहले ही भारत - अमेरिका ट्रेड डील की भविष्यवाणी कर दी थी। हमें पता था कि कायर मोदी देश के हितों का सौदा कर देगा और हमारे किसानों और व्यापारियों के जीवन की बली दे देगा। केरल कांग्रेस ने आगे लिखा कि पीएम मोदी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अमेरिका ने अडानी भ्रष्टाचार, एपस्टीन की फाइलों और अन्य गुप्त रहस्यों के मामले में उनकी गर्दन पकड़ रखी है। इस पोस्ट के आखिर में केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लिखा इस्तीफा दो और दफा हो जाओ मोदी।