Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा के कृषि मंत्री व पूर्व सीएम रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। नाइक गोवा के विकास और वंची सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे।

2 min read

भारत

image

Mukul Kumar

Oct 15, 2025

गोवा के कृषि मंत्री व पूर्व सीएम रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन। फोटो- X

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि गोवा सरकार में मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

राजनीति में एक कद्दावर हस्ती थे रवि नाइक

रवि नाइक गोवा की राजनीति में एक कद्दावर हस्ती थे, जो चार दशकों से भी अधिक लंबे राजनीतिक सफर के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से पहले 1980 के दशक में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

नाइक दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे, 1991 में कुछ समय के लिए और फिर 1994 में, कुल मिलाकर लगभग 850 दिनों का उनका कार्यकाल रहा। वे लोकसभा के लिए चुने गए और 1998 से 1999 तक सांसद रहे।

कई सालों तक कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे नाइक

कई वर्षों तक गोवा में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे. नाइक 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि मंत्री नियुक्त किया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रवि नाइक जी के निधन से गहरा दुख हुआ है।

गोवा की राजनीति के एक दिग्गज, मुख्यमंत्री और प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में उनकी दशकों की समर्पित सेवा ने राज्य के शासन और लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व, विनम्रता और जन कल्याण में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।