पशुपति पारस ने 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान (Photo-IANS)
महागठबंधन से अलग होने पर पशुपति पारस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की पहली सूची में 25 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। RLJP ने अलौली से यशराज पासवान को उम्मीदवार बनाया है। वो पशुपति पारस के बेटे हैं। इसके साथ ही बरूराज से संजय पासवान और बक्सर से धर्मेंद्र राम को टिकट दिया है।
विधानसभा | प्रत्याशी |
अलौली | यशराज पासवान |
बेलदौर | सुनीता शर्मा |
खगडिया | पूनम यादव |
महुआ | शमसुज्जमा |
वैशाली | राम एकबाल कुशवाहा |
हाजीपुर (शहर) | धनश्याम कुमार दाहा |
राजापाकर | शिवनाथ कुमार पासवान |
चिरैया | शेख सलाउद्दीन खान |
गरखा | विगन मांझी |
हरसिद्दी | मदन पासवान |
बरूराज | संजय पासवान |
कुढ़नी | विनोद राय |
बरहरिया | सुनील पासवान |
मोहनिया | अनिल कुमार |
बराचट्टी | शिव कुमार नाथ निराला |
इमामगंज | तपेश्वर पासवान |
अरवल | दिविया भारती |
आरा | हरे कृष्ण पासवान |
बक्सर | धर्मेन्द्र राम |
डुमराव | मृत्युंजय कुशवाहा |
चेनारी | सोनू कुमार नट |
राजपुर | अमर पासवान |
सिकंदरा | रामाधीन पासवान |
बखरी | नीरा देवी |
साहेबपुर कमाल | संजय कुमार यादव |
बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद पशुपति पारस में महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी। उस समय चर्चा भी चल रही थी कि RLJP महागठबंधन का हिस्सा बनकर चुनावी मैदान में उतर सकती है, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पशुपति पारस ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
गुरुवार को पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सूरजभान सिंह राजद का दामन थाम सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधन के बीच माना जा रहा है।
Published on:
16 Oct 2025 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग