7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ritu Tawde होंगी BJP उम्मीदवार, जानें उपमहापौर किस पार्टी का होगा

महायुति गठबंधन ने मुंबई मेयर पद के लिए बीजेपी नेता रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाया है

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Feb 07, 2026

Ritu Tawde BJP

Ritu Tawde होंगी BMC मेयर चुनाव में BJP उम्मीदवार

BMC Mayor Election: Ritu Tawde

शनिवार को मुंबई मेयर पद को लेकर चल रहा लंबा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने मुंबई नगर निगम (BMC) के मेयर पद के लिए BJP की रितु तावड़े के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, डिप्टी मेयर पद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में गया है। गठबंधन ने संजय शंकर घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

क्या है चुनावी समीकरण

बीएमसी में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें प्राप्त हुईं। इस तरह महायुति गठबंधन ने बहुमत आंकड़े को पार कर लिया। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना को 65 सीटों पर जीत मिली। वहीं मनसे ने 6 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

कौन हैं संजय शंकर घाड़ी?

संजय शंकर घाड़ी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के वरिष्ठ पार्षद हैं। वह बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के पार्षद हैं और जनवरी 15, 2026 के चुनावों में वार्ड संख्या 5 (मागठाने) से निर्वाचित हुए हैं। वे शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से जुड़े पार्षदों में से एक थे, जिन्होंने बाद में एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने का फैसला किया।

Ritu Tawde BJP: लॉटरी से हुआ महिला उम्मीदवार का फैसला

बता दें कि महाराष्ट्र में 22 जनवरी को मेयर पदों की पात्रता तय करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें तय हुआ कि मुंबई में इस बार जनरल कैटेगरी की महिला मेयर बनेगी। इसके अलावा पुणे, धुले, नांदेड़-वाघाला और नवी मुंबई में भी जनरल कैटेगरी की महिला मेयर चुनी जाएंगी।

सियासी हलचल रही तेज

दरअसल, बहुमत होने के बावजूद महायुति गठबंधन की चिंता कम नहीं थी। चुनाव के बाद आखिरी समय में टूट-फूट की आशंका बनी रही। इसी बीच एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना द्वारा पार्षदों को बांद्रा के होटल में शिफ्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया।