Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार चुनाव: महागठबंधन कभी NDA को हरा नहीं पाएगा, फडणवीस ने बताई इसकी वजह

Bihar Assembly Elections: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रहे हैं।

2 min read
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Photo : @Devendra_Office/X)

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सभी दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेगूसराय में भाजपा विधायक कुंदन कुमार के नामांकन में शिरकत की और जोरदार रोड शो किया। फडणवीस ने एनडीए की प्रचंड जीत का दावा करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

फडणवीस का रोड शो और संबोधन

बेगूसराय पहुंचे फडणवीस ने उलाव हवाई अड्डे से नामांकन स्थल तक करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। भीड़ उमड़ी रही और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। नामांकन दाखिल करने के बाद फडणवीस ने कहा, बिहार अपना मन बना चुका है। यहां एनडीए के साथ जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार की प्रगति का आधार बताया।

मोदी-नीतीश की तारीफ, बिहार की प्रगति पर जोर

पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि बिहारवासियों ने 'बदलता और दौड़ता बिहार' देखा है। पीएम मोदी पर बिहार के लोगों का प्यार है। नीतीश कुमार ने राज्य को जिस तरह नेतृत्व दिया, लोग उसका मूल्य समझते हैं। उन्होंने एनडीए की 'अभूतपूर्व विजय' की भविष्यवाणी की। फडणवीस ने जोर दिया कि बिहार फिर मोदी और नीतीश के साथ जाएगा, क्योंकि विकास की रफ्तार यहां स्पष्ट है।

महागठबंधन पर कटाक्ष: 'महाठगबंधन'

विपक्षी महागठबंधन पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा, महागठबंधन तो महाठगबंधन है। उन्होंने जिंदगी भर सिर्फ ठगी की है। सत्ता उन्हें सिर्फ परिवार के विकास के लिए चाहिए। उन्होंने एनडीए की परिवारवादी नीति की तुलना की: एनडीए के लिए पूरा बिहार परिवार है, जबकि उनके लिए परिवार ही पूरा बिहार है। इसलिए महागठबंधन कभी हमें हरा नहीं पाएगा।

कांग्रेस के आरोपों का खंडन

कांग्रेस द्वारा ईवीएम में वोट चोरी के आरोपों पर फडणवीस ने चुनौती दी: हमने कहा दिखाओ, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं दिखाया।" उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय से लेकर पूरे बिहार में एनडीए की लहर है। मोदी और नीतीश के नेतृत्व में राज्य फिर एनडीए के साथ है।