17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DK शिवकुमार के सियासी चाल चलने से पहले CM सिद्धारमैया ने कर दिया बड़ा खेला, 27 MLA-MLC जा रहे विदेश

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धरमैया गुट के बीच रस्साकशी जारी है। आज 27 MLA-MLC विदेशी दौरे पर जा रहे हैं, जानिए क्या है इसके पीछे का मकसद...

2 min read
Google source verification
Siddaramaiah, DK Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Photo - IANS)

Karnataka politics: कर्नाटक कांग्रेस के भीतर सियासी कलह जारी है। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खेमे के बीच तीखी जुबानी जंग भी जारी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि आज कर्नाटक के 27 कांग्रेस MLA और MLC ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने वाले हैं। सिद्धारमैया गुट ने कहा कि यह रूटीन यात्रा है, जोकि पहले से तय थी। लेकिन, सियासी गलियारों में चर्चा है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग को कमजोर करने के लिए सीएम सिद्धारमैया गुट ने यह पैंतरा अपना है। ताकि कांग्रेस हाईमकान पर अतिरिक्त दवाब डाला जा सके।

वहीं, पावर कोरिडोर में कहा गया कि यह दौरा उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार व उनके समर्थकों द्वारा राज्य नेतृत्व पर दिए जा रहे बयानों को हल्का दिखाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हाईकमान से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार ने कहा था कि समय ही सबका जवाब देगा। उनके समर्थक खुले तौर पर कांग्रेस हाईकमान से कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे पर फैसला करने की मांग कर रहे हैं।

सीएम सिद्धारमैया से पद छोड़ने की अपील

कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक व डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी इकबाल हुसैन ने सीएम सिद्धारमैया से समाजवादी सिद्धांतों को अपनाने का हवाला देते हुए पद छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य के 80 से 90 विधायक शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। एक अन्य विधायक गणिगा रविकुमार ने भी संकेत दिया कि शिवकुमार जानते हैं कब और कैसे कदम उठाना है, जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गईं।

अक्टूबर 2025 से जारी है कर्नाटक में सियासी कलह

साल 2025 के अक्टूबर महीने से ही कर्नाटक में सियासी कलह जारी है। डीके शिवकुमार खेमे का दावा है कि 2023 में चुनावी जीत के बाद 2.5-2.5 साल का फॉर्मूला तय हुआ था। लिहाजा अब डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए। नवंबर महीने में जब इसी तरह से सियासी पैंतरे चले जा रहे थे, तब कांग्रेस हाईकमान ने दोनों नेताओं को मिल बैठकर सुलह करने को कहा था। इसके बाद नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में दोनों नेता नाश्ते पर मिले थे। इस दौरान सीएम आवास से निकलने पर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि नाश्ता अच्छा था और वह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री पोनन्ना के साथ बैठे थे। इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हम लोगों ने सिर्फ साथ में नाश्ता किया। DK ने आगे कहा कि जो पार्टी बोलेगी, वही करूंगा।