17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी राज्यों में कांग्रेस में गहरी दरार! असम से केरल तक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू

Congress Politics: केरल से लेकर असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तक कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष और सहयोगी दलों के साथ तनाव ने केंद्रीय नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 17, 2026

Congress party infighting, Congress factionalism India, Congress leadership crisis, Mani Shankar Aiyar Kerala statement, Bhupen Bora resignation Assam Congress,

चुनावी राज्यों में गुटबाजी शुरू (Photo-IANS)

Congress leadership crisis: इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस में गुटबाजी की बात सामने आने लगी है। इसके अलावा राज्यों में नेतृत्व को लेकर सवाल भी पार्टी के सामने नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं। केरल से लेकर असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तक पार्टी के भीतर असंतोष और सहयोगी दलों के साथ तनाव ने केंद्रीय नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

असम में कांग्रेस में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। सोमवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर के बाद हलचल तेज हो गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदेश नेतृत्व उन्हें नजरअंदाज कर रहा है। हालांकि बाद में आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया। 

क्या बोले सीएम सरमा?

राज्य में भाजपा के मजबूत नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस का गहरा संकट बताया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया है। मैंने उनसे फ़ोन पर बात की, और उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया है। मैं चाहता हूँ कि वे BJP में शामिल हों क्योंकि वे असम में कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता हैं। 

केरल में अय्यर के बयान से बचा बवाल

मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस में बवाल मच गया है। उन्होंने पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार की तारीफ करते हुए तीसरी बार सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर दी। हालांकि कांग्रेस समर्थित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) चुनाव में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहा है। अय्यर ने कहा कि “कांग्रेसी होने के नाते मैं UDF की जीत चाहता हूं, लेकिन गांधीवादी होने के नाते सच बोलना मेरा कर्तव्य है।”

कांग्रेस ने किया किनारा

मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने दूरी बनाते हुए कहा कि यह उनका निजी मत है, पार्टी की आधिकारिक लाइन नहीं। कई नेताओं ने बयान को अनावश्यक और समय के अनुरूप नहीं बताया। पार्टी प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस राष्ट्रीय हित और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। 

DMK के साथ रिश्तों में दरार

तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ सीट बंटवारे और सत्ता साझेदारी को लेकर तनाव बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के बाद सरकार में साझेदारी नहीं होगी। वहीं कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने पार्टी को नजरअंदाज करने पर राजनीतिक परिणाम की चेतावनी दी। अभिनेता-राजनेता विजय की नई पार्टी TVK के उभार ने समीकरण और जटिल कर दिए हैं।