17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहपाठी ने चप्पलों से की पीटाई, 10 वीं के छात्र ने स्कूल के हॉस्टल से कूद कर दी जान

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 10वीं के छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिवार ने स्कूल प्रशासन पर दबाव और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 17, 2026

Kotresh

मृतक छात्र कोटरेश (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 10 के एक छात्र ने स्कूल हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत छात्र की पहचान कोटरेश के रूप में हुई है, जो डीवीएस आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। सीसीटीवी फुटेज में वह रेलिंग के पास टहलते हुए नजर आता है, कुछ देर रुकता है और फिर नीचे कूद जाता है। वीडियो में यह भी देखा गया कि वह घटना से पहले कई बार गलियारे में चहलकदमी कर रहा था और मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि छात्र पिछले कुछ समय से दबाव में था।

स्कूल वार्डन और हेडमास्टर पर लगे आरोप

छात्र के परिवार और कुछ दोस्तों ने आरोप लगाया है कि स्कूल वार्डन और हेडमास्टर उस पर पढ़ाई और अनुशासन को लेकर दबाव बना रहे थे। खबरों के अनुसार, इन आरोपों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। छात्र के पिता गुरुलिंगैय्या ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल प्रशासन, वार्डन, प्रिंसिपल और एक छात्र के खिलाफ लापरवाही से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

सहपाठी से हुआ था विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में पिता ने यह भी बताया कि घटना से पहले कोटरेश का एक सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बहस के दौरान सहपाठी ने उसे चप्पल से मारा और लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की। इस घटना के बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इसी विवाद ने छात्र को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।