Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को पद्मश्री मिलने के उपलक्ष में मनाएंगे अभिनंदन समारोह

नागौर. शहर में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने के उपलक्ष में नागौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। होगा। 14 से 16 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन में राजनीति, सामाजिक और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

2 min read
Google source verification
nagaur nagaur news

नागौर. समारोह की जानकारी देते हुए अरुण ओस्तवाल व अन्य।

- 14 से 16 सितंबर तक होगा आयोजन

- राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड के सेलिब्रिटी आएंगे नागौर

नागौर. शहर में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने के उपलक्ष में नागौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। होगा। 14 से 16 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन में राजनीति, सामाजिक और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

आयोजक अरुण ओस्तवाल व प्रमोद चौरडिय़ा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि नित्यानंद महाराज की प्रेरणा से बिहार के जमुई जिले के लछुआड़ में 125 बेड का भगवान महावीर अस्पताल बना गया है। इसके अलावा कई अस्पताल, धर्मशालाएं, मंदिर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स का भी उनकी प्रेरणा से निर्माण कराया गया है। उनके इन सामाजिक व धार्मिक कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है।

चातुर्मास आयोजन समिति के सचिव स्वदेश बांठिया ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे जैन दादावाड़ी में पार्श्व पद्मावती पूजन और शाम साढ़े सात बजे बजे Òगांधी बिफोर गांधी शोÓ होगा। 15 सितंबर को सुबह 9 बजे धर्मसभा और शाम 7 बजे शारदा बाल निकेतन विद्यालय मैदान में भक्ति संध्या व ड्रोन शो रखा गया है। 16 सितंबर को सुबह 9 बजे अभिनंदन व क्षमापणा संक्रांति समारोह आयोजित किया जाएगा।

कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

चातुर्मास आयोजन समिति के सदस्य अभय समदडिय़ा और तपागच्छ श्रीसंघ के अध्यक्ष पदमचंद तोलावत ने बताया कि 16 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों के मंत्री व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी शामिल होने की संभावना जताई है।

प्रशासन की तैयारियां तेज

वीआईपी अतिथियों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। जिन रास्तों से वीआईपी गुजरेंगे, वहां नई सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान राजेश चौरडिय़ा, मनीष ओस्तवाल, श्रेयांश सिंघवी, शांतिलाल कोठारी आदि मौजूद रहे।