मुरैना. दीपावली की रात को जौरी गांव में अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक स्कूल बस चलाता था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ताराचंद (42) पुत्र बनवारी कुशवाह निवासी जौरी सोमवार की रात दस बजे घर से निकला था। रात 11:30 बजे घर से 100 मीटर दूरी पर ही अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर को कुचल दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसको मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉडी को रात में पीएम हाउस में रखवा दिया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
तीन साल पूर्व भाई की हुई थी संदिग्ध मौत
मृतक ताराचंद के छोटे भाई विक्की कुशवाह की भी तीन साल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस उसकी मौत का भी अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। परिजन के अनुसार मृतक ताराचंद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह शराब का आदी जरूर था। संभवतह शराब पीकर ही किसी से झगड़ा हुआ है।
जौरी में ताराचंद की जहां हत्या हुई है, वहीं पर एक तस्कर द्वारा खुलेआम शराब बेकी जा रही है। हत्या की वजह भी शराब बताई जा रही है। इसी अवैध दुकान से मृतक ने शराब खरीदी है और वहीं पर बैठकर पी है। पुलिस ने मौके से खून से सने पत्थर व शराब की बोतल जब्त की हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी शराबी मित्र ने ही हत्या की है।
जौरी में शराब पीते झगड़ा हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने सिर में पत्थर मारकर ताराचंद की हत्या कर दी है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
22 Oct 2025 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग