10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार कह रही गैस का स्टॉक पूरा, एजेंसियों के बाहर लाइन, अखिलेश बोले- क्या फिर से कंडे और लकड़ी पर शिफ्ट हों?

UP LPG cylinder shortage : यूपी में LPG गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
Gas Cylinder Shortage

य़ूपी में गैस की किल्लत, उपभोक्ता परेशान, PC- Patrika

लखनऊ : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भारत में रसोई गैस की किल्लत हो रही है। यूपी में लोग गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेकर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि स्टॉक में पर्याप्त गैस है। किसी तरह की कोई भी किल्लत नहीं है।

जब सरकार कह रही है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक है। किल्लत नहीं है तो सिलिंडर के दाम क्यों बढ़े? दूसरी बात सरकार ने कामर्शियल गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। सिर्फ और सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडर पर फोकस करने के लिए गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

गोरखपुर में एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोगों ने कहा कि 4 से 5 दिन हो गए हैं। गैस ही नहीं मिल पा रही है। लगता है कि ऐसे हालात हो गए हैं कि 15 से 20 साल पहले वाला हाल हो गया है।

अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछा कि उनकी जवाबदेही क्या है? जो सरकार कहती थी कि यूपी में सबसे ज्यादा कनेक्शन दिए गए। आज अब वह सरकार बताए कि अब सिलिंडर भरे कैसे जाएंगे? अगर दो हफ्ते स्थितियां ऐसी ही रहीं तो क्या हमें फिर से चूल्हा लकड़ी और कंडे पर शिफ्ट होना पड़ेगा?

कहीं जमाखोरी तो नहीं बन रही वजह?

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से लोगों में एक डर और आशंका का भाव भी पैदा हो गया है। वजह है कि कहीं गैस और तेल का भंडार खत्म तो नहीं हो जाएगा। इस तरह की भयंकर अफवाहें ग्रामीण परिवेश में बहुत ही अधिक चल रही हैं। तो लोग सोच रहे हैं कि हमारे घरों में ईधन के जो साधन हैं उन्हें पहले ही स्टॉक कर लिया जाए।

कहीं दलाल और एजेंट तो नहीं हो गए एक्टिव?

किसी भी चीज की किल्लत आने से पहले दलाल एक्टिव हो जाते हैं और वह लोगों के माध्यम से सिलिंडर और ईधन की जमाखोरी करने लगते हैं जिससे समय आने पर जमकर मुनाफा कमा सके।