Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के दिन मंत्री दिलावर ने स्कूलों का किया निरीक्षण, लगा दिया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को फोन, जानिए वजह

Madan Dilawar: शिक्षा मंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विज्ञान नगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर तृतीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर थर्ड का भी निरीक्षण किया।

2 min read

कोटा

image

Rakesh Mishra

Oct 21, 2025

Madan Dilawar

रोशनी से नहाता सरकारी सूकल। फोटो- पत्रिका

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दिवाली की रात 20 अक्टूबर को शहर के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और सरकारी आदेशों के अनुसार विद्यालयों में आयोजित प्रकाश उत्सव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिक्षा मंत्री रात 10:30 बजे अपने निवास, रंगबाड़ी योजना से रवाना हुए।

सबसे पहले वे छावनी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां विद्यालय परिसर में दीपावली की रोशनी से सजावट की गई थी। विद्युत झालरों की जगमगाहट के साथ-साथ साफ-सफाई भी अच्छी तरह की गई थी, जिससे विद्यालय सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रहा था।

इसके पश्चात मंत्री नया नोहरा स्थित राजकीय विद्यालय पहुंचे। यहां भी उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था की गई थी तथा दीपदान के दीपों से वातावरण रोशन था। अगला पड़ाव था राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली अरब। वहां भी विद्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया था। मुख्य द्वार पर अनेक छोटे-छोटे दीपक जलाए गए थे, जो प्रकाश उत्सव की शोभा बढ़ा रहे थे।

अधिकारी से पूछताछ

शिक्षा मंत्री ने यहां भी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इसके बाद मंत्री डीसीएम क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी नगर पहुंचे। वहां न तो दीपक जलते हुए मिले, न ही किसी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था की गई थी। इस पर मंत्री ने अपने काफिले में साथ चल रही कोटा शहर की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से पूछताछ की और जानकारी ली कि आखिर इस विद्यालय में दीपावली उत्सव की कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

यह वीडियो भी देखें

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विज्ञान नगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर तृतीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर थर्ड का भी निरीक्षण किया। इन तीनों विद्यालयों में दीपावली के अवसर पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई थी और दीपक भी जलाए गए थे, जिससे उत्सव का वातावरण बना हुआ था।


बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग