29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा, May 24, 2026

Korba News: बाइक फिसली, पकड़ा गया चोर… फिर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल

Crime News: गांव में ग्रामीणों ने एक कथित चोर को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने आरोपी को रस्सी से बांध दिया और घंटों तक गांव में बंधक बनाए रखा।

Korba News

चोर को मिली तालिबानी सजा (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में ग्रामीणों ने एक कथित चोर को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने आरोपी को रस्सी से बांध दिया और घंटों तक गांव में बंधक बनाए रखा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मोहनपुर और आसपास के गांवों में पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। खेतों से बोर पंप चोरी और मवेशियों के गायब होने की घटनाओं ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई बार शिकायत के बावजूद चोरों का सुराग नहीं मिलने से ग्रामीण खुद सतर्क रहने लगे थे।

देखें Video

स्पीड ब्रेकर बना चोरों के लिए मुसीबत

बताया जा रहा है कि शनिवार को दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। हालांकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला, लेकिन दूसरा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया।

ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कई लोग उससे इलाके में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ करते भी नजर आए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने का शक

ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया युवक तिवरता गांव का रहने वाला है और उस पर पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने का शक जताया जाता रहा है। लगातार हो रही चोरियों से नाराज ग्रामीण आरोपी को देखकर अपना गुस्सा नहीं रोक पाए।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें