कोरबा, May 19, 2026

छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत (Photo AI)
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गईहैं। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन अलग अलग हादसे कोरबा जिले में हुई है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
पहली घटना जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहाँ जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग हुए सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान अरदा निवासी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद गुस्साए लोगो ने अवैध रेत परिवहन के चलते तेज रफ़्तार वाहनों का आरोप लगाते हुए रात 12:30 बजे तक सड़क जाम किया. हालाँकि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई समझाइश दी।
बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार का है। मृतकों की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा के सोनू यादव और सत्यम यादव के रूप में हुई है। खरमोरा के 10 युवक पिकनिक मनाकर सोमवार की शाम ऑटो से लौट रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार ऑटो पलट गयी. जिससे सोनू यादव और सत्यम यादव की मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगो ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री की है। मृतका महिला मजदूर है. जो फैक्ट्री में काम करती है. सोमवार की दोपहर चालू मशीन की सफाई करते समय एक भारी लीवर महिला पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग की। जिसके बाद रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल ने 75 हजार रुपए सहायता राशि, 2 लाख रुपए की एफडी और बेटे को 18 साल की उम्र तक 1500 रुपए और बालिग होने पर नौकरी देने की बात कही. जिसके बाद परिजन शांत हुए।
Updated on: 19 May 2026 12:45 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।