29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा, May 20, 2026

Chhattisgarh Rail Accident: छत्तीसगढ़ मे टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, घंटो बाद ट्रैक हुआ बहाल

Rail Accident: सूचना मिलते ही रेलवे और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

Chhattisgarh Rail Accident

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा (Photo Patrika)

Chhattisgarh Rail Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होने बचा है। रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालगाड़ी का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh Rail Accident: कोयला लोडिंग के दौरान इंजन पटरी से उतरा

कुसमुंडा स्थित KAMKA (कुसमुंडा सायलो) साइडिंग में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। घटना में इंजन के छह पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए, जिससे कुछ समय के लिए कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में कोयला लोड किया जा रहा था। इसी दौरान इंजन के पहिए अचानक पटरी से उतर गए।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि समय रहते चालक और वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर घटना पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद रेलवे की ATR टीम मौके पर पहुंची और पटरी से उतरे इंजन को वापस ट्रैक पर लाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में इंजन के पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया जा सका। इस दौरान कुसमुंडा साइडिंग में कोयला लोडिंग का काम प्रभावित रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मुख्य रेलवे परिवहन व्यवस्था पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी

कोरबा रेलवे के एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की ATR टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने तत्काल काम शुरू किया और कुछ ही समय में इंजन को वापस पटरी पर ला दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और रेलवे परिवहन भी प्रभावित नहीं हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें