29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा, May 25, 2026

Korba Suicide News: बिहार की युवती ने छत्तीसगढ़ में किया सुसाइड, घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Chhattisgarh news: युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Korba Suicide News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या (Photo Patrika)

Korba Suicide News: कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

Korba Suicide News: परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान प्रीति उर्फ बेबी (26) के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर बस्ती की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला की लाश घर के भीतर लोहे के एंगल पर चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का एक 3 साल का बेटा भी है। मां की मौत के बाद बच्चे के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फोरेंसिक टीम करेगी जांच

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नवविवाहिता की मौत होने के कारण तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।

बिहार निवासी थी मृतिका

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है। मृतिका प्रीति उर्फ बेबी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना तुर्की की निवासी थी। धर्मेंद्र पासवान ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर प्रीति से दूसरा प्रेम विवाह किया था। वे पिछले कुछ साल से कृष्णा नगर में राजेंद्र मिंज के किराए के मकान में रह रहे थे। धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है और बालको विद्युत संयंत्र में ठेकेदारी का काम करता है।

पिता भी प्रेम विवाह कर भागा

मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि प्रीति की माता नहीं हैं और पिता भी प्रेम विवाह कर भाग गए हैं, वे आना नहीं चाहते। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह नवविवाहित मामला है। तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ दल को भी बुलाया है ताकि परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें