30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा, May 08, 2026

Crime News: ननंद ने कर दी भाभी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने शव को किया था निर्वस्त्र, रचा दुष्कर्म का खौफनाक साजिस

Crime News: लाश निर्वस्त्र थी और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में यह चर्चा फैल गई कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

Crime News: तानेबाजी और रंजिश में ननंद ने ली भाभी की जान, पुलिस को गुमराह करने शव को किया था निर्वस्त्र

Crime News: रिश्तों की कड़वाहट जब अपराध की हदें पार कर जाए, तो परिणाम कितना भयावह हो सकता है इसकी मिसाल सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में देखने को मिली। यहां एक ननंद ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना को सामूहिक दुष्कर्म का रंग देने की कोशिश की।

कबीरधाम पुलिस की वैज्ञानिक जांच और पेशेवर मुस्तैदी ने इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आरोपी ननंद को सलाखों के पीछे भेज दिया है। बीती 3 मई 2026 को सिंगारपुर के झोंकाखार खेत में 32 वर्षीय बेलसिया छेदैया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। लाश निर्वस्त्र थी और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में यह चर्चा फैल गई कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र छवई के निर्देशन में तत्काल एफएसएल, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने पर पुलिस को लोहे की रपली, हंसिया, टूटी हुई चूडिय़ां और कपड़ों के टुकड़े बरामद हुए। तकनीकी विश्लेषण और मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पुलिस का शक घर के भीतर ही गहराने लगा। जांच में सामने आया कि मृतिका की ननंद मालती मरकाम (33) पिछले 5 साल से अपने ससुराल छोडक़र मायके में ही रह रही थी। इस वजह से ननंद-भाभी के बीच आए दिन विवाद और तानेबाजी होती रहती थी।

जांच: दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के साथ किसी भी प्रकार के दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। यह पूरी तरह से पारिवारिक रंजिश का मामला था, जिसे आरोपी ने सुनियोजित तरीके से दूसरा रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल, एफ एसएल टीम और उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

सोशल मीडिया से सीखा पुलिस को उलझाने का पैंतरा

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मालती मरकाम टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 3 मई को जब उसकी भाभी खेत में काम कर रही थी, तब उसने पीछे से हमला कर रपली से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने अपना दिमाग चलाया। उसने पुलिस का ध्यान भटकाने और संदेह किसी पुरुष या अज्ञात गिरोह पर डालने के लिए भाभी के कपड़े फाड़ दिए और शव को निर्वस्त्र कर दिया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मोबाइल और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें देखी थीं, जहां दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाओं में जांच की दिशा बदल जाती है। विवेचना में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों के बीच विवाद इतना गहरा था कि लगभग 6 महीने पहले भी मालती ने अपनी भाभी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी, तब परिवार वालों ने बीच-बचाव किया था। आरोपी ननंद लंबे समय से इस हत्याकांड की योजना बना रही थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें