30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा, May 09, 2026

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क प्रशिक्षण, जल्दी करें आवेदन

Agniveer Bharti 2026: अब तक 339 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर देने और अधिक से अधिक चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क प्रशिक्षण, जल्दी करें आवेदन

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क प्रशिक्षण (Photo AI)

Agniveer Bharti 2026: भारतीय थलसेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कबीरधाम जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026-27 की तैयारी को मजबूत करने के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया है। इस पहल से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को घर बैठे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकेगा, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

कवर्धा में भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए राहत और अवसर भरी खबर है। अग्निवीर भर्ती 2026-27 की लिखित परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया है। जिले से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 339 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर देने और अधिक से अधिक चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत जून 2026 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते युवाओं को व्यवस्थित और विषयवार तैयारी कराने की योजना बनाई है ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी प्रतियोगी माहौल और मार्गदर्शन मिल सके। प्रशासन द्वारा 4 मई से ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले युवा घर बैठे तैयारी कर सकेंगे।

ऑनलाइन व्यवस्था होने से आर्थिक और दूरी की बाधाएं भी कम होंगी, जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थी इसका लाभ उठा पाएंगे। जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है। प्रशिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

युवाओं में बढ़ा उत्साह

जिला प्रशासन की इस पहल से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे अभ्यर्थीए जिन्हें निजी कोचिंग या मार्गदर्शन की सुविधा नहीं मिल पाती, उन्हें इस प्रशिक्षण से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बड़ा अवसर

यह पहल उन युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोचिंग की सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। निःशुल्क प्रशिक्षण से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की रणनीति और विषयगत तैयारी में मदद मिलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें